Assam Assembly Elections 2026: प्रद्योत बोरदोलोई कांग्रेस छोड़ BJP में होंगे शामिल, बेटे को भी मिलेगा टिकट

चुनाव नज़दीक आते ही नेताओं का दल बदलना तेज़ हो गया है। असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नागांव लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन करने का फैसला किया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 18, 2026

Assam Assembly Elections 2026: असम कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा नुकसान हुआ है। नागांव लोकसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रद्योत बोरदोलोई ने कांग्रेस पार्टी से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि “अत्यधिक दुख के साथ आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” इस्तीफे के पीछे उन्होंने पार्टी में अपमान और असंतोष को कारण बताया।

Indore Fire Incident: कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर आग घटना का लिया जायजा, 7 मौतों पर जताया दुख

BJP में शामिल होने की तैयारी

Assam Assembly Elections 2026
प्रद्योत बोरदोलोई कांग्रेस छोड़ BJP में होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, प्रद्योत बोरदोलोई बुधवार सुबह करीब 11 बजे असम BJP के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बोरदोलोई असम में पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।

बेटे की भी एंट्री

सूत्रों का कहना है कि प्रद्योत बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। प्रतीक को असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मार्गेरिटा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अगर पिता-पुत्र दोनों BJP में शामिल होते हैं तो पार्टी उन्हें दो महत्वपूर्ण सीटें दे सकती है। प्रद्योत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है, जबकि उनके बेटे प्रतीक को मार्गेरिटा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कांग्रेस में असंतोष का माहौल

प्रद्योत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस में असंतोष और आंतरिक कलह को उजागर करता है। उन्होंने पार्टी में अपमानित महसूस करने की बात कही है। यह घटना चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर सकती है।

President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार वृंदावन आ रहीं द्रौपदी मुर्मू, संतों से लेंगी आशीर्वाद