कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण

रायपुर कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर एवं सुगम बनाने की दिशा में डामरीकरण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन एवं महापौर मती संजू देवी राजपूत ने कार्यस्थल पर जाकर वहां चल रहे डामरीकरण कार्यों का अवलोकन तथा निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री  देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों के सड़क डामरीकरण कार्यों के लिए करीब 24 करोड़ रुपए से अधिक

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण

कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर एवं सुगम बनाने की दिशा में डामरीकरण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन एवं महापौर मती संजू देवी राजपूत ने कार्यस्थल पर जाकर वहां चल रहे डामरीकरण कार्यों का अवलोकन तथा निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री  देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों के सड़क डामरीकरण कार्यों के लिए करीब 24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन 19 अक्टूबर को कोसाबाड़ी चौक पर संपन्न हुआ था। इसके पश्चात शनिवार को सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया।

निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी स्वीकृत डामरीकरण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, एमआईसी सदस्य  नरेंद्र देवांगन,  चंद्रलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

2