Asian Games 2026: एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल में सिंधु का संघर्ष खत्म, यामागुची ने हराया

एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु और अकाने यामागुची के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सिंधु ने पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने अगले दोनों सेटों में वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जानिए मैच में कब और कैसे बदला पूरा खेल।

एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल में सिंधु का संघर्ष खत्म

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 22, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। जापान के खिलाफ पहले मैच में स्टार शटलर पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में करते हुए पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद जापान की खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ जापान ने महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी का जलवा,

पहला सेट सिंधु के नाम, यामागुची को दी कड़ी टक्कर

पीवी सिंधु का सामना जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची से हुआ। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद यामागुची के खिलाफ सिंधु ने पहले ही सेट से आक्रामक खेल दिखाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। स्कोर लगातार बराबरी के करीब रहा और मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। निर्णायक पलों में सिंधु ने धैर्य बनाए रखा और 23-21 से पहला सेट जीतकर मैच में बढ़त हासिल कर ली। इस जीत से भारतीय खेमे को उम्मीद जगी कि सिंधु मुकाबला अपने नाम कर टीम को बढ़त दिला सकती हैं।

दूसरे सेट में यामागुची ने की वापसी

पहला सेट गंवाने के बाद यामागुची ने दूसरे गेम में अपने खेल का स्तर बढ़ाया। जापानी खिलाड़ी ने रैलियों में धैर्य दिखाया और सिंधु पर दबाव बनाने में कामयाब रहीं। सिंधु ने भी कई मौकों पर जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन यामागुची ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे सेट में यामागुची ने 21-18 से जीत दर्ज कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब मैच का फैसला तीसरे और अंतिम सेट में होना था।

निर्णायक गेम में सिंधु को नहीं मिली वापसी का मौका

निर्णायक गेम में सिंधु को नहीं मिली वापसी का मौका
निर्णायक गेम में सिंधु को नहीं मिली वापसी का मौका

तीसरे सेट में यामागुची ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। जापानी खिलाड़ी ने लगातार अंक हासिल करते हुए सिंधु पर दबाव बढ़ाया। भारतीय शटलर अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और निर्णायक सेट में उन्हें एकतरफा अंदाज में हार का सामना करना पड़ा। यामागुची ने तीसरा सेट 21-11 से जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया और जापान को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

उन्नति हुड्डा पर अब भारत की नजर

सिंधु के मैच में हार के बाद भारतीय टीम को अब उन्नति हुड्डा से वापसी की उम्मीद है। अगले मुकाबले में उन्नति का सामना विश्व नंबर-7 टोमोका मियाजाकी से होने की उम्मीद है। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा, क्योंकि जीत के जरिए टीम जापान के खिलाफ स्कोर बराबर करने की कोशिश करेगी। उन्नति पर भारतीय टीम को बराबरी दिलाने की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

पदक तालिका में भारत के खाते में छह पदक

पदक तालिका में भारत के खाते में छह पदक
पदक तालिका में भारत के खाते में छह पदक

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की स्थिति की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भारतीय दल ने कुल छह पदक हासिल किए हैं। इनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि भारत को अभी अपने पहले स्वर्ण पदक का इंतजार है। पदक तालिका में भारत फिलहाल 12वें स्थान पर बताया जा रहा है। प्रतियोगिता में आगे भारतीय खिलाड़ियों से पदक संख्या बढ़ाने और स्वर्ण पदक का खाता खोलने की उम्मीद बनी हुई है।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में रोशिबिना का दमदार प्रदर्शन, जीत के साथ