Asian Games Medal Tally: पाकिस्तान को हराकर भारत का गोल्डन वार, 81 पदकों के साथ टॉप-5 में पहुंचा भारत

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 192 रन ही बना सका। इस जीत के साथ भारत का 19वां गोल्ड और कुल पदकों की संख्या 81 हो गई।

Asian Games Medal Tally

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 3, 2026

Asian Games Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार, 3 अक्टूबर को पुरुष क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत का एशियन गेम्स में यह 19वां गोल्ड मेडल रहा। क्रिकेट में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय दल की कुल पदक संख्या भी 80 के पार पहुंच गई है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का 19वां गोल्ड मेडल

Asian Games Medal Tally

बताते चले कि, पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। भारत के खाते में अब कुल 81 पदक हो चुके हैं। इनमें 19 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2 अक्टूबर को भारत ने एक ही दिन में छह स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाई थी। लगातार मिल रहे स्वर्ण पदकों ने भारत की पदक तालिका में स्थिति को मजबूत किया है। भारतीय दल को अब तक सबसे ज्यादा पांच गोल्ड मेडल तीरंदाजी में मिले हैं। इसके अलावा मुक्केबाजी और निशानेबाजी में भारत ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

भारत एशियन गेम्स मेडल टैली में पांचवें स्थान पर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, 19 स्वर्ण पदकों के साथ भारत एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक चीन 166 गोल्ड के साथ शीर्ष पर है। जापान 77 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया के खाते में 37 गोल्ड हैं। उज्बेकिस्तान 21 स्वर्ण पदकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। भारत के लिए प्रतियोगिता के अंतिम दौर में लगातार पदक जीतना महत्वपूर्ण साबित हुआ है। क्रिकेट में गोल्ड मिलने के बाद भारतीय दल की कुल पदक संख्या में भी इजाफा हुआ है।

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल में 211 रन

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

Asian Games Medal Tally

अभिषेक शर्मा ने केवल 28 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया।

पाकिस्तान की पारी 192 रन पर रुकी

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे हसन नवाज ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। हसन नवाज ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीद बनाए रखी, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। उनकी पारी ने हार का अंतर जरूर कम किया, लेकिन पाकिस्तान को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने झटके विकेट

भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने प्रभावी प्रदर्शन किया। तीनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए और पाकिस्तान की रन गति पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाई।

एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक दौड़ जारी

पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट फाइनल में जीत के साथ भारत ने एक और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। 19 गोल्ड समेत 81 पदकों के साथ भारतीय दल की पदक तालिका में स्थिति और मजबूत हुई है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अब सभी की नजरें बनी हुई हैं।