Asia Richest Families 2026: ताजा जानकारी के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची 2026 में जारी की गई, जिसमें कई बड़े कारोबारी परिवारों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़त का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, ऊर्जा सेक्टर और कच्चे माल की बढ़ती मांग बताई जा रही है। इसके अलावा रियल एस्टेट और पारंपरिक बिजनेस सेक्टर में भी मजबूत रिकवरी ने इन परिवारों की संपत्ति को और बढ़ा दिया है।
अंबानी परिवार एक बार फिर नंबर-1

आपको बता दें कि, इस सूची में पहले स्थान पर भारत का सबसे बड़ा कारोबारी परिवार अंबानी परिवार है। इनकी कुल संपत्ति करीब 89.7बिलियन डॉलर यानी करीब 7.4 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। इनकी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ऊर्जा, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने आने वाले वर्षों में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में लगभग 120 बिलियन डॉलर तक निवेश की योजना बनाई है, जिससे उनकी ग्रोथ और मजबूत होने की उम्मीद है।
दूसरे स्थान पर क्वोक परिवार

हांगकांग का क्वोक परिवार इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जिसकी कुल संपत्ति करीब 50.2 बिलियन डॉलर है। इनका मुख्य कारोबार रियल एस्टेट से जुड़ा हुआ है। हांगकांग के प्रॉपर्टी मार्केट में सुधार आने से उनकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सैमसंग का ली परिवार तीसरे स्थान पर

दक्षिण कोरिया का ली परिवार तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 45.5 बिलियन डॉलर बताई गई है। ये परिवार सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ रखता है। AI और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी में बढ़ते निवेश ने उनकी ग्रोथ को और तेज किया है।
Silver Price Drop: चांदी ₹6000 सस्ती, सोने में ₹1100 की कमी आई
चेरावनोंट और झांग परिवार की मजबूत पकड़
चौथे स्थान पर थाईलैंड का चेरावनोंट परिवार है, जिसकी संपत्ति करीब 44.8 बिलियन डॉलर है। यह परिवार फूड, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में काम करता है और एशिया में तेजी से विस्तार कर रहा है। वहीं चीन का झांग परिवार लगभग 44.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में शामिल है। उनकी कंपनी China Hongqiao Group एल्युमीनियम उत्पादन में बड़ी भूमिका निभाती है, जिसकी मांग इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर का दबदबा
ताइवान का त्साई परिवार बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ा हुआ है और लगभग 34.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति रखता है। इंडोनेशिया का हार्टोनो परिवार बैंकिंग सेक्टर में मजबूत स्थिति बनाए हुए है, जिसकी कुल संपत्ति लगभग 30.2 बिलियन डॉलर है।
अन्य प्रमुख परिवारों की स्थिति
यूविदया परिवार लगभग 32.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अपने एनर्जी ड्रिंक ब्रांड Red Bull के जरिए वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत के मिस्त्री परिवार की संपत्ति लगभग 29.5 बिलियन डॉलर और जिंदल परिवार की संपत्ति करीब 29.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जो स्टील, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय हैं।
Share Market: ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी की धमकी से सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे अरबों









