Who is Ashok Sharma: राजस्थान के इस 23 साल के बॉलर ने IPL में मचाया गदर, 154.2 की स्पीड से रातों-रात बने स्टार

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले अशोक अपनी घातक स्पीड के चलते रातों-रात स्टार बन गए हैं।"

Who is Ashok Sharma

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Who is Ashok Sharma: भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का टैलेंट लगातार निखर कर सामने आ रहा है और इसका सबसे ताजा और बेहतरीन उदाहरण अशोक शर्मा बन चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 154.2 किमी प्रतिघंटा की तूफानी रफ्तार से गेंद फेंककर क्रिकेट जगत के दिग्गजों और फैंस को हैरान कर दिया है। गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे अशोक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का अनोखा कारनामा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में कर दिखाया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चमत्कारी यॉर्कर से पहले भी वह उसी ओवर में दो गेंदें 150 किमी प्रतिघंटा से अधिक की स्पीड से फेंक चुके थे। अपनी इस घटक स्पीड की बदौलत वह अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।

जानिए कौन हैं तेज गेंदबाज अशोक शर्मा?

बताते चले कि, अशोक शर्मा की उम्र अभी मात्र 23 साल है और वे राजस्थान के रहने वाले हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट यानी घरेलू स्तर पर भी वे राजस्थान राज्य की टीम का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। अशोक के क्रिकेट करियर को एक नई ऊंचाई देने में ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ के बेहतरीन प्रदर्शन की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इस प्रतिष्ठित भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अशोक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ के 7 मैचों में 13 विकेट चटकाकर उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी (निरंतरता) को साबित किया था।

केकेआर और राजस्थान रॉयल्स से रहा है पुराना नाता

आपको बता दे कि, गुजरात टाइटंस से पहले भी अशोक शर्मा आईपीएल की कुछ बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। वह राजस्थान टीम के नेट गेंदबाज की भूमिका निभा चुके हैं और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ट्रायल्स में अपनी गति से सबको खासा प्रभावित किया था। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए साल 2022 के ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये की अच्छी-खासी कीमत में खरीदा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद साल 2026 के मौजूदा सीजन से पहले तक उन्हें दुनिया के सबसे बड़े टी20 मंच पर अपनी छाप छोड़ने का असली मौका नहीं मिल सका था।

आईपीएल 2026 की टॉप-5 सबसे तेज गेंदें

स्पीड गन के मामले में अशोक शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के एक्सप्रेस पेसर एनरिक नॉर्टजे को भी पछाड़ दिया है। नॉर्टजे ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 150.9 किमी प्रतिघंटा की स्पीड दर्ज की थी। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, अशोक और नॉर्टजे ही केवल ऐसे दो गेंदबाज हैं जिन्होंने इस सीजन की लिस्ट में 150 प्लस का आंकड़ा पार किया है।

गेंदबाज का नामटीमस्पीड (किमी/घंटा)
अशोक शर्मागुजरात टाइटंस (GT)154.2
एनरिक नॉर्टजेलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)150.9
कार्तिक त्यागीकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)149.7
कगिसो रबाडागुजरात टाइटंस (GT)149.1
जेमी ओवर्टनचेन्नई सुपर किंग्स (CSK)145.6