Asha Bhosle Funeral: आशा ताई के अंतिम संस्कार में बिलख-बिलख कर रोईं पोती जनाई, देखें भावुक तस्वीरें

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सोमवार को मुंबई में हुए अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती जनाई भोसले अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। इस दुख की घड़ी में सचिन तेंदुलकर, तब्बू और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों ने जनाई को सांत्वना दी और सुरों की मल्लिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है। ‘मूल से प्यारी ब्याज होती है’ वाली कहावत को सच साबित करते हुए आशा ताई का अपनी पोती जनाई भोसले के साथ अटूट रिश्ता था। आज सोमवार को जब उनका अंतिम संस्कार हुआ, तो जनाई अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। अपनी दादी, जिन्हें वह प्यार से ‘छोटी सी आशा’ कहती थीं, के जाने के गम में वे पूरी तरह टूट गईं।

जनाई फफक-फफक कर रोई

बताते चले कि, दादी के अंतिम संस्कार के दौरान जनाई भोसले की रुलाई रुकने का नाम नहीं ले रही थी। अपनी गुरु और मार्गदर्शक को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। सांत्वना देने पहुंचे हर शख्स से मिलते ही जनाई फफक-फफक कर रो पड़ती थी। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी यह दृश्य देख नम हो गईं। इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस तब्बू ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जनाई को गले लगाया और उन्हें ढांढस बंधाया।

रितेश देशमुख ने व्यक्त की शोक संवेदना

मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख भी सोमवार को आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत गायिका के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। रितेश ने शोकाकुल भोसले परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। जब उन्होंने जनाई को बिलखते देखा, तो एक बड़े भाई की तरह उन्हें गले लगाकर चुप कराने की कोशिश की।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया सहानुभूति का हाथ

क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे। आशा ताई के साथ सचिन के पारिवारिक संबंध जगजाहिर रहे हैं, इसलिए इस क्षति पर उनकी आंखें भी भर आईं। सचिन ने भोसले परिवार के सदस्यों से बात की और गहरे दुख में डूबी जनाई भोसले को सांत्वना दी। उन्होंने जनाई का हाथ थामकर उन्हें हिम्मत रखने को कहा।

जनाई भोसले भाई सिराज को लिपटकर खूब रोई

जनाई भोसले के मुंहबोले भाई और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े नजर आए। जैसे ही सिराज वहां पहुंचे, जनाई अपने भाई को देखकर और भी भावुक हो गईं और उनसे लिपटकर रोने लगीं। सिराज ने बड़े धैर्य के साथ अपनी बहन जनाई को संभाला और इस अपार दुख को सहने की शक्ति दी।