प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 409 वाहनों की हुई गहन जांच, 29.65 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

लखनऊ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान चलाया। अभियान के तहत 409 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के मामले में सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का पालन न करने वाले और ओवरलोडिंग के मामलों में लगभग 29.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया। भूतत्व और खनिकर्म विभाग का यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 11, 2026

लखनऊ

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान चलाया। अभियान के तहत 409 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के मामले में सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का पालन न करने वाले और ओवरलोडिंग के मामलों में लगभग 29.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया। भूतत्व और खनिकर्म विभाग का यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव/निदेशक माला श्रीवास्तव ने सभी जनपदीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई लगातार और बिना किसी ढील के चलाई जाए। जिससे न केवल राजस्व की रक्षा होती है, बल्कि अवैध खनन की गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाना संभव होता है। उन्होंने खनन क्षेत्रों में सोर्स बिंदु पर ही लोडिंग मानकों की सख्त निगरानी और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि भूतत्व और खनिकर्म विभाग प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर निगरानी रखने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहा है। इस क्रम में आईओटी आधारित पीटीजेड और एएनपीआर कैमरों से लैस चेकगेट्स को 24×7 सक्रिय रखा जा रहा है, जिसकी मदद से वाहनों की लगातार निगरानी संभव हो रही है और अवैध परिवहन पर नकेल कसने में विभाग ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

Leave a Comment