Arshdeep Singh Girlfriend: अर्शदीप सिंह की पर्सनल लाइफ चर्चा में…! समरीन कौर को लेकर बढ़ी अटकलें

अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनकी कुछ तस्वीरों में हाथ पकड़ते हुए लड़की की पहचान फैंस ने समरीन कौर बताई। दोनों की उम्र और प्रोफेशनल जानकारी भी चर्चा का हिस्सा बनी। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

अर्शदीप सिंह की पर्सनल लाइफ चर्चा में…!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Arshdeep Singh Girlfriend: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैँ। Indian Premier League 2026 में Punjab Kings के लिए खेल रहे अर्शदीप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए, हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। बस यहीं से फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

IPL 2026 Points Table : बारिश से धुला पंजाब और केकेआर का मैच, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँची पंजाब किंग्स

टैटू और नेल आर्ट से हुई पहचान

तस्वीर में दिखाई दे रहे हाथ पर एक छोटा सा टैटू और खास तरह का नेल आर्ट था। सोशल मीडिया पर सक्रिय फैंस ने इन संकेतों के आधार पर अंदाजा लगाया कि यह लड़की पंजाबी अभिनेत्री Samreen Kaur हो सकती हैं। कई यूजर्स ने दावा किया कि समरीन के हाथ पर भी बिल्कुल ऐसा ही टैटू है, जिससे यह कयास और मजबूत हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आईपीएल मैचों से जुड़ी तस्वीरें भी हुई वायरल

आईपीएल मैचों से जुड़ी तस्वीरें भी हुई वायरल
आईपीएल मैचों से जुड़ी तस्वीरें भी हुई वायरल

जैसे ही यह चर्चा तेज हुई, समरीन कौर की कुछ पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में वह आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं। हालांकि यह तस्वीरें मौजूदा सीजन की नहीं, बल्कि पिछले साल की बताई जा रही हैं, जिन्हें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी मनोरंजन जगत की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने फिल्म 83 में भी काम किया है, जो 1983 Cricket World Cup पर आधारित है। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रिकेटर की मंगेतर की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

उम्र और पर्सनल जानकारी

समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था और वह लगभग 26 वर्ष की हैं। बताया जा रहा है कि वह अर्शदीप सिंह से करीब एक साल छोटी हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ लगातार आगे बढ़ रही है।

RR vs MI: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को जीत की तलाश, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव

रिश्ते पर अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन इस बारे में न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगा कि दोनों के बीच कोई रिश्ता है या नहीं।