Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के प्री-वे़डिंग फंक्शन का आगाज़ अंबानी परिवार के जामनगर घर में हुआ। इस अवसर पर तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य पारंपरिक देसी परिधान में नजर आए, लेकिन सबकी नजरें होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक पर टिकी रहीं। सानिया ने चमचमाते फिशटेल लहंगे में एंट्री मारते ही सभी का ध्यान खींच लिया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से लिवर कैंसर से थे पीड़ित
प्री-वे़डिंग फंक्शन में सभी का देसी अंदाज

फंक्शन के दौरान सभी परिवारजन पूजा और धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त नजर आए। दुल्हन सानिया ने ग्रीन शेड वाला सिल्केट फिशटेल लहंगा पहना, जिसमें सेक्विन एम्बेलिशमेंट और जरी का खूबसूरत काम किया गया था। लहंगे के प्लीटेड फ्लोई पैटर्न और जिगजैग स्टार डिजाइन ने उसके लुक को और भी आकर्षक बनाया। अर्जुन ने इसके साथ ब्लू कलर की सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाली शेरवानी पहनी, जिससे जोड़ी का लुक परफेक्ट नजर आया।
सानिया के ब्लाउज में राउंड नेक और मेगा स्लीव्स पर मोतियों की लटकन ने ड्रामा बढ़ाया। नेट दुपट्टा साड़ी की तरह ड्रेप किया गया, जिसमें जिगजैग सेक्विन डिटेलिंग और मोतियों की लटकन शामिल थी। डायमंड जूलरी जैसे स्टेटमेंट हार, ड्रॉप इयररिंग्स, रिंग और कंगन ने पूरे लुक को और निखारा। मेकअप सॉफ्ट पिंकिश टोन में था और माथे पर स्टोन वाली बिंदी ने ब्राइडल फील बढ़ा दी।
होने वाले सास-ससुर और परिवार का ग्लैमरस लुक
सचिन तेंदुलकर ने ब्लू कलर का बंदगला सिल्वर एम्ब्रॉयडरी के साथ पहना, वहीं अंजलि तेंदुलकर ने मरून कलर का हैवी कढ़ाई वाला कुर्ता पहना। सारा तेंदुलकर ने पिंक सेक्विन गाउन में फैशनिस्टा वाइब्स दिखाईं।
नीता अंबानी ने पर्पल सिल्क साड़ी पर सुनहरी जरी और फ्लोरल बेल वर्क कर शाही लुक पेश किया। मुकेश अंबानी ने क्रीम कुर्ता और ब्राउन जैकेट पहन देसी स्टाइल दिखाया।
अंबानी बहुएं भी स्टाइलिश नजर आईं
अंबानी परिवार की दोनों बहुएं भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। श्लोका मेहता पीच कलर के कुर्ते और मैचिंग दुपट्टे के साथ जूलरी ने लुक पूरा किया। राधिका मर्चेंट रेड कढ़ाई वाले सूट और बेल स्लीव्स के साथ हल्का नेट दुपट्टा और एसेसरीज में मैचिंग इयररिंग्स और कंगन ने स्टाइल को परफेक्ट टच दिया।
फंक्शन का कुल मिलाकर माहौल
अर्जुन और सानिया का प्री-वे़डिंग फंक्शन पारिवारिक और ग्लैमरस अंदाज में हुआ। दुल्हन सानिया का स्टाइलिश और क्लासी लुक सबकी नजरों में बस गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी परंपरागत परिधान और जूलरी में बहुत खूबसूरत नजर आए। यह फंक्शन शादी की तैयारियों का पहला बड़ा इवेंट साबित हुआ, जिसमें हर कोई अपने पारंपरिक और ग्लैमरस अंदाज में दिखा।
हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और अर्शदीप का कमाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन









