Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: शाही अंदाज में हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी से पहले मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में भव्य मेहंदी समारोह आयोजित किया गया। इस खास और निजी कार्यक्रम में कई दिग्गज क्रिकेटर, परिवार के करीबी सदस्य और खास मेहमान शामिल हुए

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 5, 2026

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शाही शादी का आगाज एक बेहद निजी लेकिन भव्य मेहंदी समारोह के साथ हुआ। मुंबई के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था।

संजू सैमसन पर बैन की चर्चाएं, क्या सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वह खेल पाएंगे? नियम बताते हैं

दिग्गज मेहमानों की उपस्थिति

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding
शाही अंदाज में हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी

आपको बता दें कि यह एक निजी समारोह था, लेकिन मेहमानों की लिस्ट बहुत लम्बी है। जिसमें क्रिकेट जगत से रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान और पठान भाई (इरफान और यूसुफ) जैसे दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी से शाम को खास बनाया। इसके अलावा राजनीति से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मीला ठाकरे के साथ परिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे।

तेंदुलकर परिवार: अंजलि तेंदुलकर अपने पिता आनंद मेहता के साथ सक्रिय दिखीं, वहीं सचिन तेंदुलकर खुद मेहमानों का स्वागत करते और उन्हें विदा करते नजर आए।

लजीज मेन्यू: पंजाबी तड़के के साथ महाराष्ट्रीयन स्वाद

मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था मुंबई के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ‘गैलॉप्स’ द्वारा की गई थी।

मेनू की खासियत: मेन्यू में पंजाबी व्यंजनों और कॉन्टिनेंटल डिशेज का बेहतरीन मिश्रण था।

सचिन की पसंद: सचिन तेंदुलकर की व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन और कोस्टल (तटीय) व्यंजनों को भी शामिल किया गया था, जिसे मेहमानों ने खूब सराहा।

‘द सेंट रेगिस’ में होगी शाही शादी

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding
शाही अंदाज में हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी

मेहंदी के बाद अब सबकी नजरें मुख्य विवाह समारोह पर हैं, जो आज यानी 5 मार्च 2026 को मुंबई के लग्जरी होटल ‘द सेंट रेगिस’ में आयोजित होगा। रोचक बात यह है कि इसी होटल में भारत और इंग्लैंड की टीमें भी ठहरी हुई हैं, क्योंकि आज ही वानखेड़े स्टेडियम में T20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस वजह से होटल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।

हाई-प्रोफाइल मेहमानों का लगेगा जमावड़ा

शादी के समारोह में भारतीय क्रिकेट के ‘कैप्टन कूल’ एम एस धोनी, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सितारों के आने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा, भारत के सबसे सफल उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के भी शामिल होने की संभावना है।

फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी से हिला मैदान, कई रिकॉर्ड ध्वस्त… हार के बाद मार्करम बोले दिल की बात