Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से किया संन्यास का किया ऐलान, पोस्ट कर बताई वजह

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। सेलेब्स और फैंस ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं। अब बॉलीवुड संगीत में उनके योगदान और यादगार गीत हमेशा याद रहेंगे।

प्लेबैक सिंगिंग से किया संन्यास का किया ऐलान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 27, 2026

Arijit Singh: प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खबर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि अब वे प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं और कोई भी नए प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। यह कदम उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा, क्योंकि अरिजीत पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड संगीत का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

पहले दिन ही ट्विस्ट पर ट्विस्ट! The 50 में एलिमिनेशन, 10 कैप्टन का ऐलान और फेमस सिंगर का सरप्राइज़ विज़िट

सोशल मीडिया पर खुद की घोषणा

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। इतने सालों से मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगिंग का कोई प्रोजेक्ट नहीं लूंगा। मैं इससे संन्यास ले रहा हूं। यह सफर मेरे लिए बेहद खूबसूरत रहा।” इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब वे फिल्मी संगीत में असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे। उनके इस कदम को सुनकर फैंस और सेलेब्स दोनों ही स्तब्ध हैं।

सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

अरिजीत सिंह के निर्णय पर बॉलीवुड कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी। मशहूर रैपर बादशाह ने लिखा, “सदियों में एक।” वहीं म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा, “यह सुनकर मैं खो गया हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं लेकिन मैं आपके डिसिजन का सम्मान करता हूं। मैं आपका फैन था, हूं और रहूंगा। आपके बिना फिल्म म्यूजिक पहले जैसा नहीं रहेगा। आपके जमाने में पैदा होने के लिए आभारी हूं।” इस तरह की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि अरिजीत सिंह ने अपने काम और संगीत प्रेमियों के जीवन पर गहरा असर छोड़ा है।

मर्दानी 3 के साथ रानी की 30 वर्षों की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे फिल्म उद्योग का एकजुट होना वाकई अद्भुत है : रणबीर कपूर

फैंस की प्रतिक्रियाएं

फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। एक फैन ने लिखा, “प्लीज इसे डिलीट कर दें।” वहीं दूसरे ने कहा, “अपना नया इंडिपेंडेंट म्यूजिक एरा शुरू कीजिए।”कई फैंस ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, “आप सिर्फ एक सिंगर नहीं हैं। आप इमोशन हैं, मेरे सुबह 2 बजे के आंसू हैं, मेरी हीलिंग हैं और मेरी खुशी हैं। आप मेरी ज़िंदगी में कभी बैकग्राउंड म्यूज़िक नहीं थे। आप वो आवाज़ थे जिसने मुझे संभाला जब मैं टूट रहा था।” इस तरह फैंस की भावनाओं में गहरा दुख और साथ ही उनके योगदान के लिए कृतज्ञता झलक रही है।

अरिजीत सिंह का संगीत सफर

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत में गाने के माध्यम से दिल जीतने का काम किया। उनकी आवाज़ ने कई फिल्मों के गीतों को हिट बनाया। उनके गाए गाने केवल मनोरंजन नहीं थे, बल्कि भावनाओं का माध्यम बन गए। उनकी रिटायरमेंट की घोषणा से यह युग सिने संगीत में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।

Jana Nayagan Case Update: ‘जन नायकन’ की रिलीज फिर टली, सेंसर सर्टिफिकेट रद्द