Apple iOS 28 Update: Apple के आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट Ios 28 को लेकर टेक दुनिया में अभी से एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि यह अपडेट अभी लॉन्च से काफी दूर हैं, लेकिन इसके संभावित फीचर्स और बदलावों को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। रिपोर्टस के अनुसार, Apple ने iOS 28 पर शुरुआती काम की शुरू कर दिया है और इसे अब तक के सबसे बड़े iOS अपग्रेड्स में से एक माना जा रहा है।
इससे पहले Apple ने बड़े बदलावों के साथ iOS 26 पेश किया था, जिसके बाद यूजर्स को iOS 27 का इंतजार है। लेकिन अब iOS 28 को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं, वे इसे पिछले सभी वर्जन से कहीं ज्यादा एडवांस और महत्वपूर्ण बना रहे हैं।
iOS 28 में बड़े बदलावों की उम्मीद
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 28 को iOS 27 की तुलना में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है। हालांकि अभी इसके फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कई फ्यूचरिस्टिक अपग्रेड शामिल हो सकते हैं। प्रसिद्ध टेक पत्रकार और Apple विशेषज्ञ मार्क गुरमैन के अनुसार, iOS 28 कंपनी के लिए एक अहम रिलीज होगी। हालांकि उन्होंने इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संकेत दिया है कि यह अपडेट यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है।
iPhone की 20वीं सालगिरह के लिए खास तैयारी

iOS 28 को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह है कि यह Apple के लिए एक ऐतिहासिक समय में आएगा। वर्ष 2027 में iPhone के लॉन्च को 20 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में Apple इस खास मौके को बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस अवसर पर एक नए और भविष्यवादी (फ्यूचरिस्टिक) डिजाइन वाले iPhone पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्तर पर बड़ा बदलाव लेकर आएगा। iOS 28 को इसी खास iPhone के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिससे यह अपडेट और भी महत्वपूर्ण बन जाता है।
फिलहाल iOS 27 पर चल रहा है काम
जहां iOS 28 भविष्य की योजना का हिस्सा है, वहीं Apple फिलहाल iOS 27 के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस अपडेट की पहली झलक WWDC 2026 में देखने को मिल सकती है। इसके बाद इसे सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ जारी किया जा सकता है। iOS 27 का मुख्य फोकस Apple के वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को और ज्यादा स्मार्ट बनाना है। इसमें सिरी का एक नया चैटबॉट-जैसा वर्जन देखने को मिल सकता है, जो यूजर की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और ऑन-स्क्रीन जानकारी के आधार पर जवाब दे सकेगा।
नए AI फीचर्स और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
iOS 27 में कई एडवांस फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है, जिनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी प्रमुख है। यह फीचर खासतौर पर iPhone 17 सीरीज तक सीमित हो सकता है, जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क के भी मैसेज भेजना और रिसीव करना संभव होगा। इसके अलावा Apple Maps में भी सैटेलाइट आधारित नई सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं। इससे यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी नेविगेशन में मदद मिल सकती है।
जीवन का उद्देश्य केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना भी हो : राज्यपाल रमेन डेका
AI आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स
iOS 27 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फोटो एडिटिंग फीचर्स भी शामिल किए जाने की संभावना है। इन टूल्स की मदद से यूजर्स अपने फोटो को पहले से अधिक बेहतर तरीके से एडिट कर पाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple अपने फोटो एडिटिंग सिस्टम में Google के एडवांस AI मॉडल्स का सपोर्ट जोड़ सकता है, जिससे एडिटिंग और भी स्मार्ट और आसान हो जाएगी।










