iPhone 18 Launch: Apple के बड़े लॉन्च इवेंट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 9 सितंबर को होने वाले ‘Surprise and Shine’ इवेंट पर दुनियाभर के टेक यूजर्स की नजरें टिकी हैं। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर है। हालांकि, इस बार Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone के साथ बड़ा सरप्राइज भी दे सकती है। इसके अलावा नई Apple Watch और AirPods समेत कई दूसरे डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है।
भारतीय समय के अनुसार Apple का यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होने की बात कही गई है। खास बात यह है कि कंपनी के नए CEO John Ternus के लिए यह पहला बड़ा कीनोट होगा। ऐसे में यह लॉन्च इवेंट नए नेतृत्व के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।
iPhone 18 Pro होगा और भी तेज! A20 Pro चिप के संभावित फायदे आए सामने
iPhone 18 Pro और Pro Max पर सबसे ज्यादा नजर

Apple इस बार पूरी iPhone 18 सीरीज को एक साथ लॉन्च करने के बजाय शुरुआत में केवल Pro मॉडल्स पेश कर सकती है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की एंट्री होने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air को बाद में पेश किया जा सकता है। इस बदलाव की वजह से स्टैंडर्ड मॉडल्स की लॉन्च टाइमलाइन में करीब 18 महीने तक का अंतर देखने को मिल सकता है।
Foldable iPhone बन सकता है बड़ा सरप्राइज
इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की संभावना जताई गई है। इसका डिजाइन बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन जैसा हो सकता है। संभावित तौर पर इसमें 5.3 से 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और करीब 7.6 से 7.8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 5000mAh या उससे बड़ी बैटरी, A20/A20 Pro चिप, 12GB RAM और डुअल 48MP रियर कैमरा दिए जाने की चर्चा है। Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इसकी संभावित कीमत करीब 2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी होगी?
iPhone 18 Pro सीरीज में 2nm A20 Pro चिप और नया C2 मॉडम मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले में Dynamic Island को पहले के मुकाबले छोटा किया जा सकता है। वहीं Light Blue और Dark Cherry जैसे नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,39,900 से 1,45,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। Pro Max की कीमत 1,55,000 से 1,79,900 रुपये तक हो सकती है।
Apple Watch और AirPods में भी नए फीचर्स

Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। Series 12 में ज्यादा पावर-एफिशिएंट चिप, बेहतर स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और हेल्थ-फिटनेस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं Ultra 4 में टाइटेनियम बॉडी, बेहतर बैटरी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और डीप-डाइविंग से जुड़े फीचर्स में सुधार की चर्चा है। नए AirPods 5 में बेहतर ANC, नई H-सीरीज चिप और Find My सपोर्ट मिलने की संभावना है।
Smart Home डिवाइस भी हो सकते हैं लॉन्च
Apple HomePod Mini 2, Apple TV 4K और नए HomePad जैसे स्मार्ट होम डिवाइस भी पेश कर सकती है। इनमें Siri AI को ज्यादा अहम भूमिका मिलने की उम्मीद है। 7 इंच की स्क्रीन वाले स्मार्ट होम हब में Siri, FaceTime और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि OLED iPad mini, M6 iMac और M6 MacBook Pro जैसे कुछ डिवाइसों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन इन्हें इस इवेंट के बजाय अक्टूबर या उसके बाद लॉन्च किए जाने की संभावना बताई जा रही है।
Satellite Internet: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री आसान, स्पेक्ट्रम आवंटन










