Apple CEO Change: टिम कुक का युग खत्म, जानें कौन संभालेगा अगली CEO की कमान  

Apple में 15 साल बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां टिम कुक CEO पद छोड़ने वाले हैं। अब सवाल यह है कि नया नेतृत्व कंपनी को किस दिशा में ले जाएगा और क्या यह बदलाव Apple के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा, जानिए पूरी खबर विस्तार से

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 21, 2026

Apple CEO Change: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Apple में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। काफी समय से CEO रहे टिम कुक अब अपने पद से हट रहे हैं। करीब 15 सालों तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद वो 1 सिंतबस से अपनी जिम्मेदारी नए CEO को सौंप देंगे। हालांकि वो अपनी कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और आगे चलकर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

Meta Layoffs 2026 : मेटा का खौफनाक फैसला, 20 मई को 8000 लोगों की जाएगी नौकरी, क्या है वजह?

नए CEO बने जॉन टर्नस

बताते चलें कि, कंपनी ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से जॉन टर्नस Apple के नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। जॉन टर्नस वर्तमान में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं और पिछले 25 वर्षों से Apple के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने आईफोन, आईपैड, मैक और एयरपॉड्स जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनकी तकनीकी समझ और इनोवेशन को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें भविष्य के लिए सही नेतृत्वकर्ता माना है।

बोर्ड की सर्वसम्मति से निर्णय

Apple के बोर्ड ने इस नेतृत्व परिवर्तन को पूरी तरह सहमति से मंजूरी दी है। यह बदलाव अचानक नहीं बल्कि एक लंबे समय से चल रही उत्तराधिकार योजना का हिस्सा था, जिसे कंपनी पहले से तैयार कर रही थी। इस फैसले के पीछे उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी का नेतृत्व सुचारू रूप से आगे बढ़े और किसी प्रकार की अस्थिरता न हो।

A3 Tsuchinshan-ATLAS : धरती की ओर बढ़ रहा है प्राचीन धूमकेतु, वैज्ञानिक भी हैरान, क्या होगा खास?

टिम कुक का भावनात्मक संदेश

टिम कुक का भावनात्मक संदेश
टिम कुक का भावनात्मक संदेश

टिम कुक ने कहा कि Apple का नेतृत्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कंपनी के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा Apple को दिल से प्यार करते रहेंगे। उन्होंने जॉन टर्नस की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहतरीन लीडर हैं, जिनके पास इंजीनियर की सोच और इनोवेटर की आत्मा है। कुक के अनुसार, टर्नस कंपनी को भविष्य की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम हैं।

स्टीव जॉब्स के बाद सबसे बड़ा बदलाव

यह नेतृत्व परिवर्तन Apple के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे पहले 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने कंपनी की कमान संभाली थी। अब लगभग 15 साल बाद एक बार फिर कंपनी नए नेतृत्व के युग में प्रवेश कर रही है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब वैश्विक टेक उद्योग तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों की ओर बढ़ रहा है।

रीड हेस्टिंग्स का बड़ा फैसला: नेटफ्लिक्स से पूरी तरह अलग होने का ऐलान

टिम कुक के नेतृत्व में Apple की ग्रोथ

टिम कुक के कार्यकाल में Apple ने असाधारण विकास किया। जब उन्होंने 2011 में जिम्मेदारी संभाली थी, तब कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 350 अरब डॉलर थी, जो अब बढ़कर करीब 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने iPhone के अलावा Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। साथ ही Apple Music और Apple TV+ जैसी सेवाओं ने कंपनी को एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम में बदल दिया।