Apple 2026 Products: आईफोन फोल्ड नहीं सिर्फ शुरुआत! 2026 में ऐप्पल लॉन्च करेगी कई बड़े इनोवेशन

टेक इंडस्ट्री में ऐप्पल के नए प्रोडक्ट्स को लेकर हमेशा उत्साह रहता है, और साल 2026 खास होने वाला है। जहां सबसे ज्यादा चर्चा पहले फोल्डेबल आईफोन की है, वहीं कंपनी कई और नए डिवाइसेज़ भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

2026 में ऐप्पल लॉन्च करेगी कई बड़े इनोवेशन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 22, 2026

Apple 2026 Products: ऐप्पल के नए प्रोडक्ट्स को लेकर टेक इंडस्ट्री में हमेशा उत्सुकता रहती है, और साल 2026 इस मामले में बेहद खास होने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर हो रही है, लेकिन इसके अलावा भी ऐप्पल कई ऐसे डिवाइसेज़ लॉन्च करने की तैयारी में है, जिन पर अभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा। आइए जानते हैं 2026 में आने वाले ऐप्पल के संभावित प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से।

Google Maps Hidden Feature: अब ट्रैफिक नहीं बनेगा दुश्मन! गूगल मैप्स का ये सीक्रेट ट्रिक आएगा काम

ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन

ऐप्पल पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में बुक-स्टाइल डिजाइन वाला आईफोन फोल्ड पेश कर सकती है। इसमें लगभग 7.8 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह हो सकती है कि अनफोल्ड करने पर स्क्रीन पर क्रीज नजर नहीं आएगी। टाइटैनियम फ्रेम के साथ आने वाले इस फोन की मोटाई फोल्ड होने पर करीब 9 से 9.5 मिमी हो सकती है।

2026 में लॉन्च होने वाले अन्य आईफोन

2026 में लॉन्च होने वाले अन्य आईफोन
2026 में लॉन्च होने वाले अन्य आईफोन

आईफोन फोल्ड के अलावा ऐप्पल पूरे साल कई नए आईफोन मॉडल्स उतार सकती है। साल की शुरुआत यानी फरवरी–मार्च में आईफोन 17e लॉन्च होने की संभावना है, जिसे आईफोन 17 सीरीज का बजट-फ्रेंडली वेरिएंट माना जा रहा है। वहीं सितंबर में ऐप्पल आईफोन एयर 2, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को भी पेश कर सकती है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे।

एंट्री-लेवल मैकबुक, सस्ती और दमदार

विंडोज लैपटॉप्स को कड़ी टक्कर देने के लिए ऐप्पल एक नई, किफायती एंट्री-लेवल मैकबुक पर काम कर रही है। यह मैकबुक एयर से नीचे पोजिशन की जा सकती है। इसमें 13 इंच का डिस्प्ले और आईफोन 16 में इस्तेमाल होने वाला A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे यह परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत साबित हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella: Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स

ऐप्पल स्मार्ट ग्लास

मेटा की तरह ऐप्पल भी स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही है, जो visionOS पर आधारित होंगे। पहली जनरेशन में इन ग्लासेस में डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन इनमें स्पीकर्स, कैमरा, AI बेस्ड वॉइस कंट्रोल और बेसिक हेल्थ ट्रैकिंग के लिए सेंसर मिल सकते हैं। दूसरी जनरेशन में डिस्प्ले जोड़े जाने की संभावना है। इनका लॉन्च 2026 के अंत तक हो सकता है।

ऐप्पल होम हब

ऐप्पल एक नए होम हब डिवाइस पर भी काम कर रही है, जो स्मार्टहोम डिवाइसेज़ को कंट्रोल करने का केंद्र बनेगा। इसमें 7 इंच का डिस्प्ले, A18 चिप, कैमरा और स्पीकर मिल सकते हैं। यह डिवाइस सीधे तौर पर गूगल नेस्ट हब और अमेजन इको शो को चुनौती देगा।

iPhone 16 Plus: Amazon–Flipkart फेल! यहां से कम दामों में लें iPhone 16 Plus

नया स्टूडियो डिस्प्ले और मैकबुक प्रो

नया स्टूडियो डिस्प्ले और मैकबुक प्रो
नया स्टूडियो डिस्प्ले और मैकबुक प्रो

2026 में ऐप्पल एक नया 27 इंच का miniLED स्टूडियो डिस्प्ले भी लॉन्च कर सकती है। इसमें मौजूदा A13 बायोनिक की जगह A19 Pro चिप देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी M6 चिपसेट के साथ नया डिजाइन और बेहतर डिस्प्ले वाला मैकबुक प्रो भी पेश कर सकती है।