‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग में अनुपम खेर का जोश बरकरार, ठंड में भी जारी है काम

मुंबई   बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को उन्होंने बताया कि वे दिल्ली एनसीआर में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे कार में बैठे नजर आ रहे हैं। दिल्ली की ठंड का आनंद लेते हुए वे पुराने जमाने का गाना 'पुकारता चला हूं मैं' सुन रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "खोसला का घोसला शूट। गुरुग्राम 5 डिग्री।" बात करें गाने 'पुकारता चला हूं' की, तो यह साल 1965 की फिल्म

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 
 बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को उन्होंने बताया कि वे दिल्ली एनसीआर में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे कार में बैठे नजर आ रहे हैं। दिल्ली की ठंड का आनंद लेते हुए वे पुराने जमाने का गाना 'पुकारता चला हूं मैं' सुन रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "खोसला का घोसला शूट। गुरुग्राम 5 डिग्री।" बात करें गाने 'पुकारता चला हूं' की, तो यह साल 1965 की फिल्म 'मेरे सनम' में फिल्माया गया था। गाने में आशा पारेख और विश्वजीत चटर्जी ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था।

इसे मोहम्मद रफी ने गाया था और ओपी नय्यर ने इसका म्यूजिक डायरेक्ट किया था। मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके लिरिक्स लिखे थे।
अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट और फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी अभिनेता फिल्म को लेकर कुछ पोस्ट शेयर कर चुके हैं।

बता दें कि 'खोसला का घोसला 2' अनुपम खेर की 550वीं फिल्म है। इसकी पहली किस्त साल 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छी कमाई भी की थी। दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विजय पाठक, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास ने अहम भूमिका निभाई थी। डार्क कॉमेडी वाली यह फिल्म कल्ट बन गई थी।

'खोसला का घोसला 2' कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसमें परिवार, प्रॉपर्टी और हास्य का तड़का रहेगा। निर्देशक उमेश बिष्ट इसे और मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह सीक्वल भी पहले जैसी हिट साबित होगी।
बताया जाता है कि 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और साल 2026 में इसकी रिलीज की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

2