US Another Fighter Jet Crash: मिडिल ईस्ट में कोहराम! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास मार गिराया दूसरा अमेरिकी फाइटर जेट

ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। ईरान की सेना ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पहले F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया गया था और देर रात A-10 थंडरबोल्ट को ढेर कर दिया गया। हालांकि, थंडरबोल्ट के पायलट को अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

US Another Fighter Jet Crash

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 4, 2026

US Another Fighter Jet Crash: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के एक और लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। इस बार ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका के A-10 थंडरबोल्ट-II (A-10 वॉर्थोग) को होर्मुज स्ट्रेट के पास मार गिराया। हमले के बाद विमान में आग लग गई और वह नीचे गिर गया। हालांकि, पायलट समय रहते इजेक्ट हो गया और अमेरिकी सेना ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दावा, ईरान ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट—पायलट का अब तक सुराग नहीं

पहले दिन F-15E स्ट्राइक ईगल को गिराया गया

इससे पहले ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल को अपने एयरस्पेस में निशाना बनाया था। विमान गिरने के बाद दोनों पायलट इजेक्ट हुए थे। अमेरिका और इजरायल ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया, लेकिन दूसरा पायलट अब तक लापता है। अमेरिका और इजरायल लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं ताकि वह ईरान के हाथ न लगे।

पायलट की तलाश पर इनाम

ईरान ने लापता अमेरिकी पायलट को पकड़ने या उसका सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दक्षिण-पश्चिमी ईरानी प्रांत के गवर्नर ने कहा कि जो व्यक्ति पायलट को सेना के हवाले करेगा या उसे खत्म कर देगा, उसे इनाम और सम्मान दिया जाएगा। ईरान के एक चैनल ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे पायलट को जिंदा पकड़कर सैन्य अधिकारियों को सौंपें।

सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया

अमेरिका ने ईरान के सामने 48 घंटे का सीजफायर प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने सख्ती से ठुकरा दिया। अमेरिका ने एक मध्यस्थ देश के जरिए बातचीत की कोशिश की, लेकिन ईरान ने पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से भी इनकार कर दिया। ईरान का कहना है कि उसे युद्धविराम मंजूर नहीं है और वह कई महीनों तक युद्ध लड़ने में सक्षम है। ईरान ने साफ कहा कि युद्ध की शुरुआत अमेरिका ने की थी और इसका अंत वही तय करेगा।

ईरान द्वारा लगातार अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गिराए जाने से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। एक ओर अमेरिका अपने पायलटों को बचाने और सीजफायर की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान आक्रामक रुख अपनाए हुए है। यह घटनाक्रम संकेत देता है कि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान संघर्ष और भी तीव्र हो सकता है।

Middle East News : अमेरिका ने मानी विमान गिरने की बात, ईरान का ऐलान- ‘पायलट पकड़ो, इनाम पाओ’