जर्जर भवन में संचालित आंगनवाड़ी, बांस और टूटे एल्बेस्टर से बनी अस्थाई रसोई

जर्जर भवन में संचालित आंगनवाड़ी, बांस और टूटे एल्बेस्टर से बनी अस्थाई रसोई उमरिया  बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के ग्राम कारीगढ़हरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत सामने आई है। यहां करीब 46 बच्चे पढ़ाई, खेल और पोषण के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जिस भवन में बच्चों को बैठाया जाता है, उसकी छत का प्लास्टर कई जगह से गिर चुका है। जर्जर भवन में बच्चों के बैठने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं बच्चों के मध्यान भोजन के लिए बांस और टूटे-फूटे एल्बेस्टर शीट के टुकड़ों से अस्थाई रसोई तैयार की गई है। ऐसी

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जर्जर भवन में संचालित आंगनवाड़ी, बांस और टूटे एल्बेस्टर से बनी अस्थाई रसोई

उमरिया
 बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के ग्राम कारीगढ़हरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत सामने आई है। यहां करीब 46 बच्चे पढ़ाई, खेल और पोषण के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जिस भवन में बच्चों को बैठाया जाता है, उसकी छत का प्लास्टर कई जगह से गिर चुका है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जर्जर भवन में बच्चों के बैठने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं बच्चों के मध्यान भोजन के लिए बांस और टूटे-फूटे एल्बेस्टर शीट के टुकड़ों से अस्थाई रसोई तैयार की गई है। ऐसी व्यवस्था में भोजन बनाने वाले की सुरक्षा के साथ-साथ भोजन की स्वच्छता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत कराए और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।