अनूपपुर में आंगनबाड़ी बच्चों ने किया प्राथमिक स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण

अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग संजीता भगत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पांचवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की एक्शन टेकन रिपोर्ट के अनुरूप 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों को वर्ष में दो बार प्राथमिक शालाओं का एक्सपोजर विजिट कराए जाने के निर्देशों के पालन में जिले में सतत रूप से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमुनिहा, दमेहड़ी, पिपरिया एवं सैतिनचुआ के बच्चों का संबंधित प्राथमिक शालाओं में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

अनूपपुर
कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग संजीता भगत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पांचवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की एक्शन टेकन रिपोर्ट के अनुरूप 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों को वर्ष में दो बार प्राथमिक शालाओं का एक्सपोजर विजिट कराए जाने के निर्देशों के पालन में जिले में सतत रूप से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमुनिहा, दमेहड़ी, पिपरिया एवं सैतिनचुआ के बच्चों का संबंधित प्राथमिक शालाओं में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना तथा प्रारंभिक शिक्षा के प्रति उनमें रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित करना रहा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया तथा प्रारंभिक शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना की जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक विद्यालयीन गतिविधियों में सहभागिता करते हुए कहानी एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

2