Anant Singh News: बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में आयोजित एक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस आयोजन में कथित तौर पर जनेऊ संस्कार और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। यह पूरा मामला तब सामने आया जब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई।
Bihar Politics : बिहार में ‘सहयोग शिविर’ पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने सम्राट चौधरी पर कसा तीखा तंज
वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में समारोह के दौरान कुछ लोगों को नृत्य और हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए देखा गया। इस वीडियो ने न सिर्फ स्थानीय स्तर बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्ची का विषय बना दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और संबंधित लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।
मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत 9 पर मामला दर्ज

पुलिस जांच के बाद मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए हथियारों का प्रदर्शन किया गया और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाला व्यवहार किया गया। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की सख्त प्रतिक्रिया और जांच
गोपालगंज पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Politics: नीतीश ने फिर चला ‘नालंदा कार्ड’, श्रवण कुमार संभालेंगे JDU विधायक दल की कमान
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
समारोह के दौरान हथियारों के खुले प्रदर्शन ने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने यह बहस भी छेड़ दी है कि सार्वजनिक आयोजनों में इस तरह की गतिविधियों पर नियंत्रण कितना प्रभावी है।
आगे की कार्रवाई पर नजर
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों का प्रदर्शन किस अनुमति या स्थिति में किया गया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










