युवाओं के भविष्य को संवारने की पहल, विद्यार्थियों को मिल रहा बहुआयामी प्रशिक्षण

भोपाल.  प्रदेश के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास का दिया जा रहा प्रशिक्षण प्रदेश के शासकीय स्‍कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्‍कूल जीवन से ही भविष्‍य के अवसर प्राप्‍त हो, इसके लि‍ए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 5 दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग अभि‍यान चलाया जा रहा है, जिसकी मंगलवार से शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचानालय मध्यप्रदेश द्वारा यूनिसेफ एवं म.प्र. राज्‍य ओपन बोर्ड/ओपन स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है। विद्यार्थियों को

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल. 
प्रदेश के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रदेश के शासकीय स्‍कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्‍कूल जीवन से ही भविष्‍य के अवसर प्राप्‍त हो, इसके लि‍ए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 5 दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग अभि‍यान चलाया जा रहा है, जिसकी मंगलवार से शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचानालय मध्यप्रदेश द्वारा यूनिसेफ एवं म.प्र. राज्‍य ओपन बोर्ड/ओपन स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सही कैरियर चयन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में विभाग की यह पहल एक महत्वपूर्ण पहल है।

पांच दिवसीय कैरियर मेलों और काउंसलिंग सत्रों में विद्यार्थियों को करियर के विविध विकल्पों की जानकारी के साथ ही शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित मार्गदर्शन दि‍या जाएगा। उन्हें जीवन कौशल, करियर योजना एवं भविष्य की तैयारी के लिए सक्षम विभाग द्वारा सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्‍न शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से भी परिचित कराया जा रहा है। विभाग की इस पहल से लगभग 21 लाख विद्यार्थियों के लाभान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ओपन स्कूल के माध्यम से यूट्यूब लाइव सत्र एवं वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें विद्यालय स्तर पर टीवी/प्रोजेक्टर/मोबाइल/टैब से विद्यार्थियों को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करियर काउंसलर विद्यालयों में जाकर काउंसलिंग सत्र आयोजित कर रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक एवं तकनीकी नोडल शिक्षक की नियुक्ति भी की गई है।

 

Leave a Comment

2