‘राजनीतिक दल से बढ़कर विचारधारा’—भाजपा पर किशन सूर्यवंशी का बड़ा बयान

भोपाल. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज मध्य विधानसभा के महाराणा प्रताप मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर सूर्यवंशी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके माध्यम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज मध्य विधानसभा के महाराणा प्रताप मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर सूर्यवंशी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके माध्यम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सूर्यवंशी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जिसके हम सभी संवाहक हैं इसके लिए हमारे कई नेताओं ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है ।

Leave a Comment

2