T20 World Cup Final: आईसीस मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड को पटखनी देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जिसके बाद देशभर में जश्न का माहौल उमड़ पड़ा है। इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलिब्रिटीज ने टीम को बधाइयां दीं।
भारत की इस यादगार जीत पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर की। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की एक मज़ेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस पोस्ट में उन्होंने टीम इंडिया की जीत से जुड़ा अपना अनोखा टोटका शेयर किया।
IND vs NZ: जीत के बाद हार्दिक ने ‘लेडी लक’ को दिया श्रेय, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा
T20 World Cup Final: अमिताभ बच्चन ने बताया अपना ‘लकी टोटका’
https://x.com/SrBachchan/status/2030750342460444868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030750342460444868%7Ctwgr%5E2251096cb0436d87dbe97dd90ce111712c9b8b2d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Find-vs-nz-t20-world-cup-final-amitabh-bachchan-said-if-he-does-not-watch-the-match-then-team-india-victory-is-confirm-3099067
आपको बता दें कि, एक ओर जहां देशभर में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के एक पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भारतीय टीम की जीत से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक छोटा लेकिन मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले ही ये कहा था कि अगर वे मैच नहीं देखेंगे तो टीम इंडिया जरूर जीत जाएगी और आखिरकार ऐसा ही हुआ।
उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, अमिताभ बच्चन लंबे समय से मजाकिया अंदाज में यह बात कहते रहे हैं कि जब भी वे भारत का मैच देखते हैं तो टीम हार जाती है। इसी वजह से उन्होंने कई बार मैच न देखने का ‘टोटका’ अपनाने की बात भी कही है।
T20 World Cup Final: पहले भी कर चुके हैं इस बात का जिक्र

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने इस तरह की बात कही हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वे सोशल मीडिया के जरिए यह मजेदार दावा कर चुके हैं कि जब वे मैच देखते हैं तो टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता। इसलिए वे कई बार मैच देखने से परहेज करते हैं। हालांकि फैंस इसे सिर्फ एक मजेदार संयोग या मजाक के तौर पर लेते हैं। बिग बी का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को हमेशा पसंद आता है और उनकी ऐसी पोस्ट अक्सर वायरल हो जाती हैं।
फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनके टोटके को लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि बिग बी को अब भी लगता है कि वे क्रिकेट के लिए बदकिस्मत साबित होते हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों ने उन्हें समझाते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक वहम है और असल में टीम की जीत खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और मैदान पर दिखाए गए जज्बे का नतीजा होती है।










