Amit Shah Kharge Controversy: अमित शाह का खरगे पर तीखा पलटवार, पीएम मोदी को लेकर बयान पर मचा घमासान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर तीखा हमला बोला।

Amit Shah Kharge Controversy

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 25, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Amit Shah Kharge Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए एक विवादित बयान के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस तीखे बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर कड़ा प्रहार किया है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी मर्यादाओं की सभी सीमाओं को लांघ दिया है और पार्टी के पास अब राजनीति के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, बल्कि वह केवल ‘गाली-गलौज’ की राजनीति तक सिमट कर रह गई है।

UP News: ब्रजेश पाठक का खरगे पर हमला, बोले- कांग्रेस को जनता फिर सिखाएगी सबक

अमित शाह का कड़ा हमला: “हताशा में अभद्रता कर रही है कांग्रेस”

Amit Shah Kharge Controversy
अमित शाह का खरगे पर तीखा पलटवार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान में मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया हो। शाह ने याद दिलाया कि अतीत में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी या उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया गया। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार मिल रही चुनावी हार के कारण कांग्रेस पार्टी में भारी निराशा और हताशा घर कर चुकी है। नीति और मुद्दों के अभाव में अब यह पार्टी केवल व्यक्तिगत हमलों और अपशब्दों का सहारा ले रही है। शाह ने कहा कि जनता के बीच अपना राजनीतिक जनाधार पूरी तरह खो चुकी कांग्रेस अब अपने ही जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच भी समर्थन खोती जा रही है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जनता हर बार देती है लोकतांत्रिक जवाब

Amit Shah Kharge Controversy
अमित शाह का खरगे पर तीखा पलटवार

गृहमंत्री अमित शाह ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जब भी इस प्रकार की घृणित और अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं, तब देश की जनता ने चुनावों में इसका कड़ा और करारा जवाब दिया है। 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘मौत का सौदागर’ वाले बयान से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव तक, जनता ने हमेशा कांग्रेस को चुनावी नतीजों के जरिए आईना दिखाया है।

क्या था पूरा मामला और मल्लिकार्जुन खरगे का बयान?

Amit Shah Kharge Controversy
अमित शाह का खरगे पर तीखा पलटवार

रविवार को बिहार के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, चुनाव आयोग और आरएसएस पर निशाना साध रहे थे। खरगे के संबोधन के दौरान ही सभागार में बैठे एक व्यक्ति ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया और विरोध जताते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” इस अप्रत्याशित व्यवधान पर अपना आपा खोते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने गुस्से में मंच से कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा… बाप भी जाएगा मोदी का।” खरगे के इस बयान के बाद सभागार में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंगामे पर उतर आए। उस व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए उसे जबरन हॉल से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, बाद में खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत रहने की हिदायत दी, लेकिन तब तक यह बयान राजनीतिक भूचाल का कारण बन चुका था।

विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय