Amit Shah Assam Rally: अमित शाह ने कामरूप में किया दावा, बोले, “असम को कांग्रेस के पाप से…”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामरूप, असम में रैली के दौरान कांग्रेस पर घुसपैठ और जनसांख्यिकी बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने BJP की प्रतिबद्धता जताई कि पार्टी असम को कांग्रेस के पाप से मुक्त कराएगी और राज्य की सुरक्षा और विकास पर पूरा ध्यान देगी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Amit Shah Assam Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को कामरूप, असम में आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा पिछली कांग्रेस सरकार ने गैर कानूनी घुसपैठ की अनुमति देकर असम डेमोग्राफिक स्थिति को बिगाड़ दिया। इसके साथ ही शाह ने इस बात का आरोप लगाया कि राज्य की जनसांख्यिकी संकट के स्तर तक पहुंच गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि BJP असम को कांग्रेस के किए गए “पाप” से आज़ाद कराएगी। शाह ने धुबरी, बारपेटा, मोरीगांव, नागांव और गोलपारा जैसे जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में घुसपैठियों और मुस्लिम बहुल आबादी की स्थिति पर कांग्रेस की ज़िम्मेदारी बनती है।

Amit Shah in Assam: नथानपुर से ‘वाइब्रेंट विलेज-2’ का आगाज, शाह बोले- ‘चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे घुसपैठिये’

घुसपैठ पर BJP का विरोध

अमित शाह ने कहा कि भाजपा पहले भी पूरे देश से असम मूवमेंट के समर्थन में खड़ी रही थी और घुसपैठ का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिरकार इन जिलों में घुसपैठियों का बोलबाला किसकी वजह से हुआ। शाह ने स्पष्ट किया कि असम को घुसपैठियों से वैसे ही मुक्त कराया जाएगा जैसे देश के कई हिस्सों को नक्सलियों से आज़ाद किया गया था। इसके लिए साहस, मजबूत इरादा और नेतृत्व की आवश्यकता है, जो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मौजूद है। उन्होंने कहा, “अगर देश का एक बड़ा हिस्सा नक्सलवाद से मुक्त हो सकता है, तो असम को घुसपैठियों से आज़ाद कराना भी संभव है। इसके लिए दिल और हिम्मत चाहिए और हमारे पास वह क्षमता मौजूद है।”

Amit Shah ने गांधीनगर में CBDC आधारित राशन वितरण प्रणाली का किया उद्घाटन

CRPF की ऐतिहासिक परेड असम में

बताते चलें कि, दिन की शुरुआत में अमित शाह ने 87वीं CRPF डे परेड का जिक्र किया, जो इतिहास में पहली बार असम में आयोजित की गई। गुवाहाटी में आयोजित इस परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने इसकी अहमियत पर जोर दिया। शाह ने कहा कि 86 साल के इतिहास में पहली बार CRPF की स्थापना दिवस परेड नॉर्थ-ईस्ट में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि 2019 में यह निर्णय लिया गया था कि परेड अब सालाना आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएगी, और आज इसका आयोजन नॉर्थ-ईस्ट में होना गर्व की बात है।

चुनाव की तैयारियों का रिव्यू

अमित शाह के संबोधन से पहले, 18 फरवरी को चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। CEC ने चुनावी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वोटर-सेंट्रिक उपायों की एक श्रृंखला की घोषणा की। उन्होंने असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों की संरचना के बारे में बताया। इनमें से 98 सीटें जनरल सीट के रूप में हैं, 19 सीटें शेड्यूल्ड ट्राइब्स (ST) के लिए आरक्षित हैं, और 9 सीटें शेड्यूल्ड कास्ट (SC) के लिए आरक्षित हैं। इस तैयारी के माध्यम से अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

China, Naravane पर Amit Shah, Rajnath से भिड़े Rahul Gandhi,डोकलाम मुद्दे पर Parliament में महासंग्राम