Amazon Sale: बजट है कम? यहां मिल रहे 9 हजार से भी कम में स्मार्टफोन

Amazon Sale: भारत में Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 शुरू हो चुकी है। सेल में स्मार्टफोन पर प्रीमियम, मिड-रेंज और बजट डिवाइस पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहे हैं।

यहां मिल रहे 9 हजार से भी कम में स्मार्टफोन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 16, 2026

Amazon Sale: भारत में Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। यह सेल शुक्रवार से लाइव है और इसमें स्मार्टफोन की बड़ी रेंज पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार सेल में प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइस के साथ-साथ बजट सेगमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। जिन खरीदारों का बजट 10,000 रुपये से कम है, उनके लिए यह सेल बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

Microsoft Users Alert: सावधान! Microsoft के कई प्रोडक्ट्स में गंभीर सिक्योरिटी खामी, जानें कैसे बचें

बजट खरीदारों के लिए खास ऑफर

इस सेल में 5G और 4G दोनों तरह के स्मार्टफोन शामिल हैं। यानी चाहे आप हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए 5G फोन लेना चाहें या फिर रोजमर्रा के कामों के लिए 4G डिवाइस, दोनों ही विकल्प डिस्काउंटेड कीमतों पर उपलब्ध हैं।

बैंक और पेमेंट ऑफर

यहां मिल रहे 9 हजार से भी कम में स्मार्टफोन
यहां मिल रहे 9 हजार से भी कम में स्मार्टफोन

Amazon ने इस सेल को और आकर्षक बनाने के लिए कई बैंकिंग ऑफर भी दिए हैं। SBI क्रेडिट कार्ड और EMI विकल्प पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। Rewards Gold Members को भी 5% कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और बंडल बेनिफिट्स भी उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारों को अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।

iPhone Screen: एक झटके में खाली हो सकती है जेब! iPhone स्क्रीन रिप्लेसमेंट का असली खर्च

10 हजार से कम में टॉप स्मार्टफोन डील्स

10 हजार से कम में टॉप स्मार्टफोन डील्स
10 हजार से कम में टॉप स्मार्टफोन डील्स

आपको बता दें कि, इस सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे Samsung, Redmi, Poco, Realme, Lava और Itel के मॉडल्स पर भारी छूट मिल रही है। ये फोन बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

Samsung Galaxy M06 5G अब ₹8,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी पुरानी कीमत ₹12,499 थी। इसी तरह Poco M7 5G की कीमत ₹10,299 से घटकर ₹8,490 हो गई है। Redmi A4 5G ₹10,999 के बजाय ₹8,299 में मिल रहा है। वहीं Realme Narzo 80 Lite 4G ₹8,999 की जगह ₹7,899 में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy M07 4G ₹9,999 से घटकर ₹7,499 में उपलब्ध है। Lava Bold N1 5G ₹9,999 की जगह ₹7,249 में मिल रहा है। Redmi A5 4G ₹8,999 से घटकर ₹6,999 में लिस्टेड है। Lava Bold N1 Pro ₹8,399 के बजाय ₹6,049 में मिल रहा है। सबसे सस्ता विकल्प Itel Zeno 20 Max है, जो ₹8,299 की जगह केवल ₹5,799 में उपलब्ध है।

AI ने कहा ‘नो बिकनी’, X के नए नियमों का दावा और टेस्ट में सामने आई अलग हकीकत