Amazon-Flipkart Sale: अगर आपका बजट करीब 30 हजार रुपये है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Amazon और Flipkart की सेल में कई आकर्षक विकल्प मिल रहे हैं। Poco, Redmi, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स के फोन इस प्राइस रेंज में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ मॉडल में 9,000mAh तक की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस बजट में कौन-कौन से फोन आपकी पसंद बन सकते हैं।
IIT Madras Technology: जमीन के 2.3 किमी नीचे छिपे तेल का चलेगा पता,
OnePlus Nord N6

कम कीमत में ज्यादा बैटरी क्षमता वाला फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए OnePlus Nord N6 एक विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये बताई गई है। फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर के साथ 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसमें दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट दिया गया है।
Poco X8

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है तो Poco X8 भी एक दमदार विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जबकि फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
Motorola G77 Power
कम बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन लेने वालों के लिए Motorola G77 Power पर भी नजर डाली जा सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 6.74 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य इस्तेमाल में करीब दो दिन तक चल सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।
Redmi Note 17

Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस फोन में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। पावर के लिए फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।
OnePlus Nord CE 6 Lite
OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये बताई गई है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है।
कौन सा फोन किसके लिए?
30 हजार रुपये के बजट में इन सभी स्मार्टफोन की अपनी अलग खासियत है। बड़ी बैटरी प्राथमिकता है तो Poco X8, OnePlus Nord N6 और Redmi Note 17 पर विचार किया जा सकता है। वहीं हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले चाहिए तो OnePlus Nord CE 6 Lite आकर्षक विकल्प हो सकता है। कम कीमत में ज्यादा बैटरी क्षमता तलाशने वालों के लिए Motorola G77 Power भी उपयोगी विकल्प बन सकता है।
UPI Charges: UPI चार्ज पर SC का बड़ा फैसला, केंद्र-RBI समेत संबंधित पक्षों को










