Amazon-Flipkart Republic Day Sale 2026: Amazon और Flipkart पर Republic Day Sale 2026 का आगाज होने वाला है। अमेज़न की सेल 16 जनवरी से शुरू होगी, जबकि फ्लिपकार्ट की सेल 17 जनवरी से शुरू होगी। खास बात यह है कि Amazon Prime मेंबर्स और Flipkart Black/Plus मेंबर्स को एक दिन पहले ही सेल का फायदा मिलेगा। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बैंक कार्ड्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनियों ने सेल के ऑफर पहले से ही लाइव करना शुरू कर दिए हैं।
Instagram Reels को वायरल बनाने का सीक्रेट, जानें जरूरी सेटिंग्स
सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स
इस बार की सेल में iPhone, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। ग्राहक अपने पुराने प्रोडक्ट्स को एक्सचेंज करके अच्छी कीमत पा सकते हैं। साथ ही, EMI विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स को आसान किश्तों में खरीदा जा सकेगा।
Amazon Republic Day Sale 2026 की टॉप डील्स

Amazon की सेल में कई आकर्षक ऑफर देखने को मिल रहे हैं। इनमें सबसे खास TCL का 55 इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी है, जिसकी कीमत 93,990 रुपये है, लेकिन सेल में यह मात्र 29,770 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Samsung का 653 लीटर फ्रिज भी भारी छूट के साथ मिलेगा। इसकी असली कीमत 1,13,300 रुपये है, जबकि सेल में यह 77,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
अन्य प्रमुख ऑफर
- iPhone 15: 50,249 रुपये
- OnePlus 15R: 44,999 रुपये
- Samsung Galaxy S25: 77,999 रुपये
इनके अलावा भी कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
Siri और Apple Intelligence को बेहतर बनाने के लिए Apple-Google की साझेदारी, कॉम्पिटिटर्स बने पार्टनर
Flipkart Republic Day Sale 2026 की खास डील्स
Flipkart की सेल में हमेशा की तरह इस बार भी iPhone पर शानदार ऑफर देखने को मिल रहे हैं। iPhone 17 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 74,900 रुपये में खरीद पाएंगे।
अन्य प्रमुख ऑफर
- Samsung Galaxy S25 Plus: 75,999 रुपये
- iPhone 16: 56,999 रुपये
- Samsung Book 4 i5: 43,499 रुपये
- Motorola Edge 60 Fusion: 19,999 रुपये
कंपनी आगे और भी प्रोडक्ट्स पर ऑफर जारी करेगी।
100 घंटे बैटरी और ANC सपोर्ट के साथ CMF हेडफोन लॉन्च, कीमत ₹6999
ग्राहकों के लिए फायदे
इस सेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक कम कीमत में प्रीमियम प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। चाहे स्मार्टफोन हो, स्मार्ट टीवी या घरेलू उपकरण, हर कैटेगरी में आकर्षक छूट दी जा रही है। एक्सचेंज ऑफर और EMI विकल्प से ग्राहकों के लिए खरीदारी और भी आसान हो जाएगी।










