रक्षाबंधन पर Amazon-Flipkart-Meesho की बंपर सेल, राखी से गैजेट तक मिल रहे ऑफर

रक्षाबंधन आ रहा है, जिसके लिए देशभर में अधिकतर लोग तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान बहुत से भाई-बहन एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं. बेस्ट गिफ्ट देने के लिए कई लोग ढेरों प्लेटफॉर्म पर सर्च करते हैं और मार्केट में घूमते हैं. क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन के मौके पर बहुत से ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म बंपर ऑफर दे रहे हैं. ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट, मीशो समेत कई प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन, गैजेट, होम अप्लायंस समेत ड्रेस पर भी डील्स मिल रही हैं. इन डील्स के तहत डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिल रहे हैं. आइये इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. भारत

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रक्षाबंधन आ रहा है, जिसके लिए देशभर में अधिकतर लोग तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान बहुत से भाई-बहन एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं. बेस्ट गिफ्ट देने के लिए कई लोग ढेरों प्लेटफॉर्म पर सर्च करते हैं और मार्केट में घूमते हैं. क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन के मौके पर बहुत से ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म बंपर ऑफर दे रहे हैं.

ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट, मीशो समेत कई प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन, गैजेट, होम अप्लायंस समेत ड्रेस पर भी डील्स मिल रही हैं. इन डील्स के तहत डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिल रहे हैं. आइये इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

भारत में रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाई जाएगी, उससे पहले बहुत से लोगों ने अपनी तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे में हर कोई बाजार नहीं जा पाता है. इसलिए वे ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा ले सकते हैं.

रक्षा बंधन स्टोर ऐमेजॉन पर लाइव
ऐमेजॉन इंडिया पर रक्षा बंधन स्टोर लाइव है, जहां पर एक पोस्टर लिस्ट है. पोस्ट में बताया है कि राखी, गिफ्ट जैसे सामान पर मैक्सिमम 70 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा. सेल में राखी, चॉकलेट और ढेरों आइटम पर ऑफऱ मिल रहा है. प्राइम सर्विस वालों को कंपनी एक ही दिन या अगले दिन में डिलिवरी की सर्विस दे रही है.

गिफ्ट भी खरीद सकेंगे
ऐमेजॉन सेल के दौरान गिफ्ट हैंपर्स को भी खरीदा जा सकता है, जिसमें ढेरों कॉम्बो के ऑप्शन मौजूद हैं इनमें चॉकलेट, ड्राईफ्रूट, बैंड और टीशर्ट आदि मौजूद.हालांकि काजू कतली आदि खरीदना चाहते हैं, तो उसका ऑप्शन दिया गया है.

फ्लिपकार्ट पर भी मिल रहा है बंपर ऑफर
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सेलिब्रेशन राखी नाम के बैनर के साथ कुछ प्रोडक्ट को लिस्ट किया है, जिनके साथ बंपर ऑफर मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट पर राखी, मिठाई, गिफ्त और ड्राईफ्रूट्स आदि को खरीदा जा सकता है.

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो पर भी रक्षाबंधन को लेकर ढेरों सामान मिल रहा है, जहां पर राखी, गिफ्ट आदि को आसानी और किफायती दाम में खरीदा जा सकता है. मीशो पर गैजेट आदि को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है.

2