एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप, TVK प्रमुख विजय की पत्नी ने मांगा तलाक

 चेंगलपट्टू तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं। उनकी मुलाकात 1996 में हुई

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 चेंगलपट्टू

तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है।

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं। उनकी मुलाकात 1996 में हुई जब संगिता विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा देखकर उनकी फैन बन गईं। लंदन से चेन्नई आकर उन्होंने विजय से फिल्म के सेट पर मिलने का फैसला किया। विजय उस समय उभरते सितारे थे और संगिता की सरलता व प्रशंसा से प्रभावित हुए। उन्होंने संगिता को घर बुलाया, जहां उनके माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा ने उन्हें बहुत पसंद किया। दोनों परिवारों की सहमति से प्यार की यह कहानी शादी तक पहुंची।

विजय-संगीता की शादी और 2 बच्चे
25 अगस्त 1999 को विजय और संगीता ने ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें हिंदू रीति-रिवाज अपनाए गए। यह एक रोमांटिक और पारिवारिक मंजूरी वाली शादी थी, जो फैन से जीवनसाथी बनने की मिसाल बनी। शादी के बाद संगिता ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और घरेलू जीवन को प्राथमिकता दी। वह परिवार की देखभाल करती रहीं।

विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। पहला बेटा जेसन संजय विजय है, जो 2000 में पैदा हुआ और फिल्म वेट्टैकारन में पिता के साथ छोटा रोल कर चुका है। दूसरी बेटी दिव्या साशा है, जो 2005 में हुई। वह थेरी फिल्म में नजर आ चुकी है। बच्चे भी प्राइवेट लाइफ जीते हैं, लेकिन कभी-कभी पिता की फिल्मों में कैमियो किए।

राजनीति में विजय की एंट्री
थलापति विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की। लंबे समय से अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले विजय ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, युवाओं के लिए अवसर और तमिलनाडु की संस्कृति-हित की रक्षा का वादा करते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने घोषणा की कि वे सिनेमा से संन्यास लेकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होंगे। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' उनके राजनीतिक सफर का प्रतीक है। 2024 में अपनी पहली बड़ी रैली में लाखों समर्थकों के सामने भाषण देकर उन्होंने DMK और BJP जैसी पार्टियों पर निशाना साधा। अब 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में वे DMK के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

2