ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट: भारत सरकार की चेतावनी—48 घंटे बेहद अहम, हेल्पलाइन नंबर जारी

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया में इसको लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसी बीच भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं। उन्हें सभी बिजली और सैन्य ठिकानों के दूर रहना चाहिए। बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचना चाहिए, घर के अंदर ही रहना ही चाहिए और हाइवे पर किसी भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया में इसको लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसी बीच भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों एडवाइजरी जारी की है।

एडवायजरी में कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं। उन्हें सभी बिजली और सैन्य ठिकानों के दूर रहना चाहिए। बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचना चाहिए, घर के अंदर ही रहना ही चाहिए और हाइवे पर किसी भी तरह की आवाजाही के लिए दूतावास के साथ सख्ती से तालमेल बिठाना चाहिए।

ए़डवायजरी

दूतावास से नियमित संपर्क बनाए रखें

सरकार की ओर से कहा गया है कि जो लोग दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें वहीं अंदर रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क रखना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर बारीकी से नजर रखें।
दूतावास ने जारी किए आपातकालीन नंबर

मोबाइल नंबर:
+989128109115;
+989128109102;

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
+989128109109;
+989932179359

Leave a Comment

2