Akshay Kumar Anniversary: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों का रिश्ता हमेशा से खास रहा है क्योंकि वे एक-दूसरे पर प्यार जताने के बजाय अक्सर मजाक और टांग खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।
तमन्ना का आइटम नंबर ‘आज की रात’ हुआ वायरल, 100 करोड़ यूट्यूब व्यूज के साथ रिकॉर्ड, आभार व्यक्त किया
25 साल का साथ और खास अंदाज
17 जनवरी 2026 को अक्षय और ट्विंकल की शादी को पूरे 25 साल हो गए। इस मौके पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हंस पड़ा। वीडियो के साथ उन्होंने अपनी सास डिंपल कपाड़िया की कही हुई बात को याद किया।
सास की सीख और अक्षय की यादें
अक्षय ने कैप्शन में लिखा – “जब 2001 में हमारी शादी हुई थी, तब उनकी मां ने कहा था, बेटा अजीबोगरीब स्थितियों में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि वो बिल्कुल ऐसा ही करेगी।” अक्षय ने आगे लिखा कि 25 साल बाद उन्हें यकीन हो गया है कि उनकी सास ने बिल्कुल सच कहा था। ट्विंकल जिंदगी को सीधा चलने के बजाय नाचते-नाचते जीना पसंद करती हैं।
पत्नी के लिए अक्षय का सलाम

अक्षय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा – “पहले दिन से लेकर 25वें साल तक मेरी प्यारी पत्नी को सलाम, जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती है। हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो, टीना। 25 साल की मस्ती, जिसे हम दोनों प्यार करते हैं।”
मजेदार लव स्टोरी
अक्षय और ट्विंकल की शादीशुदा जिंदगी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही मजेदार उनकी लव स्टोरी भी रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्होंने साथ में ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘ज़ुल्मी’ जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के दौरान दोनों का रिश्ता गहराता गया और शादी की बात सामने आई।
ट्विंकल की शर्त और शादी
ट्विंकल ने शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी फिल्म ‘मेला’ फ्लॉप होती है तो वे अक्षय से शादी कर लेंगी। किस्मत को यही मंजूर था, फिल्म फ्लॉप रही और 17 जनवरी 2001 को दोनों ने शादी कर ली।
Dhamaal 4 Release Date: कॉमेडी का डोज होगा डबल, धमाल 4 की रिलीज डेट आई सामने
करियर और उपलब्धियां
आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सक्रिय और सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से दूरी बनाकर लेखन को अपना करियर चुना। उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं और पाठकों से उन्हें बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। ट्विंकल अब एक सफल लेखिका और कॉलमिस्ट के रूप में जानी जाती हैं।










