Akshay Kumar: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार ने दो दिन के लिए आयोजित फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को व्यस्त रखने के लिए दिनचर्या से कुछ पल निकालकर प्रकृति के करीब लाने के लिए किया गया। ये शो मुंबई में आयोजित होने वाली वार्षिक पुष्प प्रदर्शवी की तर्ज पर तैयारी की गई है, जैसा कि वीरमाता जीजाबाई भोसले बॉटनिकल उद्यान और चिड़ियाघर में होता है।
यह महोत्सव 14 और 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला है। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमीत साटम ने की।
Anand Sagar Dies: 84 साल की उम्र में रामानंद सागर के बेटे का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
भागती-दौड़ती जिंदगी में ठहराव का संदेश

आपको बता दें कि, इसक उद्घाटन करते हुए अक्षय कुमार ने मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि शहर में लोग हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं, जिसमें कोई मीटिंग की ओर भाग रहा होता है, कोई शूटिंग के लिए, तो कोई अपने परिवार के पास पहुंचने की जल्दी में हैं। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कई बार लोगों के पास इतना भी टाइम नहीं होता है कि वो किसी को घड़ी देखकर टाइम ही बता सकें।
अक्षय ने इस पहल की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि ऐसा फ्लावर शो साल में दो बार आयोजित होना चाहिए, ताकि लोग कुछ देर रुककर सुकून के पल महसूस कर सकें। उनके मुताबिक, फूलों और हरियाली के बीच बिताया गया समय धैर्य और शांति की शक्ति को समझने का अवसर देता है।
‘मुंबई क्लीन लीग’ की नई पहल
इसके साथ ही इस अवसर पर एक जरूरी घोषणा कर कहा गया है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने ‘आवाज़ मुंबईकरंचा, संकल्प भाजपा का’ अभियान के अंतर्गत शहरव्यापी स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया। इस प्रतियोगिया का नाम ‘मुंबई क्लीन लीग’ रखा गया है, जो स्वयं अक्षय कुमार द्वारा सुझाया गया था। अमीत साटम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुंबई की रैंकिंग को बेहतर बनाना है। प्रतियोगिता में पूरे शहर के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और मूल्यांकन के लिए BMC द्वारा नियुक्त स्वतंत्र एजेंसी जिम्मेदार होगी।
Shatak Trailer: Ajay Devgn की ‘शतक’ ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर फैंस हुए निराश
प्रशासन और स्थानीय भागीदारी
यह आयोजन BMC द्वारा ट्री अथॉरिटी, ट्री सिटीज और ‘माझी वसुंधरा’ पहल के सहयोग से आयोजित किया गया है। नगर निगम के K-वेस्ट वार्ड ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। उद्घाटन समारोह में BMC आयुक्त भूषण गगरानी, स्थानीय पार्षद सुधा सिंह, उप नगर आयुक्त भाग्यश्री कपासे, वार्ड अधिकारी चक्रपाणि एले और गार्डन अधीक्षक जितेंद्र परदेशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









