
Lucknow News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। 19 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह पर आरोप है कि उसने अपने पिता, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, को NEET परीक्षा के दबाव और करियर संबंधी विवाद के चलते लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने सबूत नष्ट करने के लिए शव को काटा और गुमराह करने के लिए missing complaint दर्ज कराई। कठोर पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। यह घटना बढ़ते माता-पिता के दबाव और परिवार में टूटते संवाद का चिंताजनक उदाहरण मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।










