Akhilesh Yadav: “थाली की जगह सिलेंडर…”टी-शर्ट पॉलिटिक्स पर सपा अध्यक्ष ने BJP को लिया आड़े हाथ

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बीजेपी सरकार को घेरने के लिए संसद में टी-शर्ट पॉलिटिक्स अपनाई। टीएमसी सांसद Derek O’Brien की सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनने की घटना पर उन्होंने कटाक्ष किया और एलपीजी की कमी व जनता की परेशानियों को उजागर किया।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 27, 2026

Akhilesh Yadav: संसद परिसर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सांसद Derek O’Brien ने एक अनोखी तरीके से सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर संसद में प्रवेश किया। यह कदम देश में रसोई गैस की कमी और महंगाई पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

ऐसे में इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की वीडियो शेयर कर बीजेपी सरकार की चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “सवाल- एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है? उत्तर- कृपया स्पष्ट किया जाए कि यह युद्ध पूर्व का वजन पूछ रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में घटाई गई गैस का। अगर सिलेंडर मिल जाएगा तो तोल के बता देंगे, नहीं तो थाली की जगह इस बार सिलेंडर बजाएंगे।”

UP 2027 Elections : Lucknow में फिर छिड़ा पोस्टर वॉर,’Dhurandhar 2′ का जिक्र कर BJP का SP पर निशाना

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

https://x.com/yadavakhilesh/status/2037441511919657099?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2037441511919657099%7Ctwgr%5E2b1536fb8e2801002771894b21376037e04d7c27%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Ftmc-mp-derek-o-brien-lgp-cylinder-what-akhilesh-yadav-said-3107203

आपको बता दें कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार सरकार की नीतियों और एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार दावा कर रही है कि एलपीजी और पेट्रोल की कमी नहीं है, तो फिल आम जनता की कतारें क्यों लगी हुई हैं। यूपी के कई हिस्सों में सिलेंडर की किल्लत देखी गई। लोगों ने घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। यह स्थिति विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सीमित उपलब्धता को उजागर करती है।

UP News: अर्धसैनिक बलों के लिए संसद में गरजे चंद्रशेखर आज़ाद, ‘शहीद’ के दर्जे और हक पर अड़े

टीएमसी सांसद का संदेश

टीएमसी सांसद Derek O’Brien के इस संकेतात्मक प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी की मीडिया टीम ने भी साझा किया। एक्स पर पार्टी ने लिखा कि सांसद ने लोकसभा में रसोई गैस की किल्लत पर ध्यान खींचने के लिए यह नया तरीका अपनाया। टी-शर्ट पर सिलेंडर की तस्वीर लगाकर उन्होंने सरकार की नीति और जनता की परेशानियों को सामने रखा।

अखिलेश यादव का व्यक्तिगत अनुभव

इसके पहले, अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने अपने घर के लिए दो मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं। उनका यह बयान इस ओर संकेत करता है कि लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन के दौरान जनता को खाना पकाने जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

UP News: बारिश और आंधी से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, फील्ड पर उतरे अधिकारी

रसोई गैस की कमी और बढ़ती कीमतें

देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित किया है। जनता को कई घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन कई बार सिलेंडर न मिलने के कारण परेशानियां बढ़ जाती हैं। सांसदों और विपक्षी दलों के इस तरह के प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना और आम जनता के मुद्दों को संसद में उजागर करना है।