UP News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की कद्दावर नेता ममता बनर्जी आज (5 जनवरी, 2026) अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर देश के तमाम बड़े राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का संदेश चर्चा में है, जिसमें उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ एक गहरा राजनीतिक अर्थ भी पिरोया है।
Sangeet Som को बम से उड़ाने की धमकी! बंगाली भाषा में आया मैसेज, शाहरुख खान विवाद से जुड़े तार!
अखिलेश यादव का ‘बंगाली अस्मिता’ और सौहार्द पर सियासी प्रहार
बताते चले कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी को बधाई देते हुए उन्हें ‘सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अभेद्य ढाल’ करार दिया। अखिलेश ने लिखा, “उनका नाम ममता है, जिनके साथ जनता है!” उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी बंगाली अस्मिता, अधिकारों और सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाली जनप्रिय नेता हैं। अखिलेश का यह संदेश पश्चिम बंगाल में नफरती एजेंडे के खिलाफ दीदी की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने वाला और आगामी चुनावों के लिए एक एकजुट विपक्षी मोर्चे का संकेत माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं की शिष्टाचार भेंट
आपको बताी दे कि, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। वहीं, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी ‘बाबा बैद्यनाथ’ से उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए बधाई संदेश भेजा। यह भारतीय राजनीति की उस गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है जहाँ व्यक्तिगत और सार्वजनिक अवसरों पर वैचारिक मतभेद बाधक नहीं बनते।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया ‘बंगाल की शेरनी’ और सशक्त महिला
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने निराले अंदाज में मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने ममता बनर्जी को ‘बंगाल की शेरनी’ और ‘ममता माई’ कहकर संबोधित किया। सिन्हा ने उन्हें एक बेहतरीन परफॉर्मर और एक ऐसी साहसी महिला बताया जो हमेशा जीतना जानती हैं। उन्होंने दीदी के नेतृत्व कौशल की सराहना करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया।
सात बार की सांसद और बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री का सफर
5 जनवरी 1955 को जन्मीं ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर संघर्षों की एक लंबी दास्तां है। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव रखती हैं और वर्तमान में लगातार तीसरी बार इस जिम्मेदारी को संभाल रही हैं। ममता बनर्जी ने सात बार लोकसभा सांसद के रूप में देश की सेवा की है और केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री भी रही हैं। उनके जन्मदिन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन कर अपनी प्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।










