Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महाराणा प्रताप जयंती पर होगी 2 दिन की छुट्टी, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन की छुट्टी दी जाएगी और गोमती रिवरफ्रंट पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Akhilesh Yadav

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 9, 2026

Akhilesh Yadav: लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा।

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: कोलकाता एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, शुभेंदु की ताजपोशी के गवाह बने UP के CM

महाराणा प्रताप की प्रतिमा

सपा प्रमुख ने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट पर महापुरुषों और आंदोलनों से जुड़े लोगों को सम्मान देने का काम किया जाएगा। इसी क्रम में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा में चेतक का चित्रण होगा। महाराणा प्रताप के हाथ में सोने का भाला दिखाया जाएगा। यह प्रतिमा वीरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी।

गोमती रिवरफ्रंट को बताया आदर्श मॉडल

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ का गोमती रिवरफ्रंट देश के सबसे शानदार प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने दावा किया कि जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो यह अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श मॉडल बनेगा। नदियों को साफ रखने के लिए इससे बेहतर मॉडल कोई नहीं हो सकता। यह परियोजना भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास का उदाहरण बनेगी।

लोकतंत्र और संविधान पर चिंता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में “बहुस्तरीय चुनावी माफिया” सक्रिय हैं। लोकतंत्र और संविधान की विश्वसनीयता बचाने के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। विपक्षी दलों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों से एकजुट होने की अपील की।

समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों और महापुरुषों का सम्मान करती आई है। पार्टी ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की। सबको साथ लेकर चलना ही समाजवादियों की पहचान है। उत्तर प्रदेश का विकास, खुशहाली, सबका सम्मान और संविधान की मजबूती ही पार्टी की प्राथमिकता है।

Rupee vs Dollar Today : डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकॉर्ड बढ़त, 5 दिनों में जबरदस्त उछाल