UP Politics: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आकाश आनंद की बसपा में एक बार फिर वापसी हो गई है। मायावती ने उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। मायावती ने कहा कि पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब संगठन में सब कुछ सुचारू रहेगा और बार-बार बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।

UP Politics

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 5, 2026

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाकर काम करने का मौका दिया जा रहा है.

आकाश आनंद को फिर मिली राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

UP Politics
आकाश आनंद को फिर मिली राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

बताते चले कि, मायावती ने अपने बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आकाश आनंद अब पार्टी में जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में पार्टी संगठन में बार-बार बदलाव की जरूरत न पड़े, यह काफी हद तक आकाश आनंद के काम करने के तरीके पर निर्भर करेगा। मायावती का यह बयान आकाश आनंद की राजनीतिक वापसी को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद आकाश आनंद की वापसी

UP Politics
अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद आकाश आनंद की वापसी

आपको बताते चले कि, मायावती ने अपने बयान में आकाश आनंद के ससुर और पार्टी के पूर्व नेता अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण सामने आए थे, जिनकी वजह से बसपा संगठन में कई बार जरूरी बदलाव करने पड़े। इसके बाद आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेना पड़ा।

आकाश आनंद की कार्यशैली में बदलाव का मायावती ने किया जिक्र

मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद के व्यक्तित्व और कार्यशैली में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने इसके प्रमाण के तौर पर हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर आकाश आनंद की ओर से किए गए एक पोस्ट का उल्लेख किया। मायावती के मुताबिक, इस पोस्ट की राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई और इसे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी की इच्छा से जोड़कर देखा गया।

आकाश आनंद की बसपा वापसी पर परिवार और नेताओं की सहमति

मायावती ने बताया कि पार्टी के अधिकांश लोगों का मानना था कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें उनकी पहले वाली जिम्मेदारियों के साथ दोबारा पार्टी में काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद की वापसी को लेकर उनके पिता आनंद कुमार और छोटे भाई ईशान आनंद ने भी अपनी सहमति जताई है।

ईशान आनंद और आनंद कुमार की सहमति के बाद बड़ा फैसला

UP Politics
ईशान आनंद और आनंद कुमार की सहमति के बाद बड़ा फैसला

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में विचार करने के बाद उन्होंने आकाश आनंद को फिर से जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। मायावती ने उम्मीद जताई कि अब संगठन में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा और बार-बार संगठनात्मक बदलाव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि आगे की स्थिति काफी हद तक आकाश आनंद के प्रदर्शन और कार्यशैली पर निर्भर करेगी।

मायावती ने आकाश आनंद दी शुभकामनाएं

UP Politics
मायावती ने आकाश आनंद दी शुभकामनाएं

मायावती ने आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने आकाश आनंद के साथ उनके छोटे भाई ईशान आनंद और पिता आनंद कुमार को भी अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। मायावती का यह संदेश बसपा के भीतर परिवार की भूमिका और आकाश आनंद की दोबारा बढ़ती राजनीतिक जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

समर्थकों का मायावती ने जताया आभार

अपने बयान के अंत में मायावती ने पिछले दिनों हर परिस्थिति में साथ देने वाले बहुजन समाज के लोगों और अपने सभी शुभचिंतकों का भी आभार जताया। आकाश आनंद की बसपा में वापसी ऐसे समय हुई है जब पार्टी आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर आकाश आनंद की वापसी बसपा की आगे की रणनीति में अहम भूमिका निभा सकती है।