Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र से दिल्ली तक शोक की लहर, पीएम मोदी और अमित शाह ने CM फडणवीस से की फोन पर बात

बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित सभी 5 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी, अमित शाह और कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 28, 2026

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के बारामती में एक भयानक विमान हादसे में राज्य के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती में लैंडिंग कर रहा था। DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी पांच लोग इस हादसे में जीवन खो चुके हैं।

Ajit Pawar Death: डिप्टी CM अजित पवार का निधन, NCP में सदमा

पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक

Ajit Pawar Death
महाराष्ट्र से दिल्ली तक शोक की लहर

हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी ली। महाराष्ट्र सरकार ने भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से संपर्क कर दुःख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक जननेता थे जिनका जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने महाराष्ट्र के गरीब और वंचित वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका असमय निधन बहुत ही चौंकाने वाला और दुखद है। उन्होंने परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

शरद पवार परिवार में शोक का माहौल

अजित पवार के निधन की खबर के बाद शरद पवार परिवार में शोक का माहौल है। उनकी बहन सुप्रिया सुले, पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हुए। तीनों शरद पवार के आवास पर एक साथ मौजूद हैं।

राजनीतिक जगत से संवेदनाएं

अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बारामती के विकास में अजित पवार की बड़ी भूमिका थी और पूरे पवार परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि यह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और DMK सांसद टी शिवा ने भी शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसे चौंकाने वाली घटना बताया, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हादसे की विस्तृत जानकारी

Ajit Pawar Death
महाराष्ट्र से दिल्ली तक शोक की लहर

DGCA के अनुसार विमान में कुल 5 लोग सवार थे। यात्रियों में अजित पवार, उनके एक पीएसओ और एक अटेंडेंट शामिल थे। क्रू में पायलट-इन-कमांड (PIC) और फर्स्ट ऑफिसर (FO) थे।हादसे के बाद विमान पूरी तरह तहस-नहस हो गया और मौके पर धुएं के गुबार देखे गए।

Ajit Pawar Plane Crash: सहकारिता से सत्ता तक, महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की राजनीतिक यात्रा