Baramati News: बारामती विमान दुर्घटना की जांच की मांग के लगभग दो महीने बाद जिसमें NCP प्रमुख अजित पवार की मौत हो गई थी उस मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक ‘जीरो FIR’ दर्ज की और मामले को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती ग्रामीण पुलिस स्टेशन को “अधिकार क्षेत्र के आधार पर” स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।
अजित पवार केस में दर्ज FIR महाराष्ट्र स्थानांतरित
NCP (SP) के रोहित पवार,जो दिवंगत अजित पवार के भतीजे हैं ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज कराई।उन्होंने कहा कि,कर्नाटक पुलिस ने FIR को महाराष्ट्र पुलिस को “सौंप दिया है” और विमान दुर्घटना की घटना में शामिल आरोपियों को सजा दिलाना अब महाराष्ट्र पुलिस की जिम्मेदारी है।
विमान हादसे में गई अजित पवार की जान
रोहित पवार ने बताया,हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था।अजित पवार पिछले चालीस सालों से इस राज्य में सामाजिक और राजनीतिक काम कर रहे थे और वहां के लोगों के साथ उनके बहुत करीबी रिश्ते थे।उनका एक्सीडेंट या जो भी साजिश हुई उसके बाद उनका निधन हो गया इसलिए इस मामले की आपराधिक नजरिए से ठीक से जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज करना बहुत जरूरी है और यह हर किसी का अधिकार है।
CM फडणवीस ने भी की थी जांच की मांग
इससे पहले,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर,अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे की “समय-सीमा के भीतर,”पारदर्शी” और “व्यापक” जांच कराने का आग्रह किया था।पत्र में सीएम फडणवीस ने विमान ऑपरेटर M/s VSR Ventures के सुरक्षा रिकॉर्ड, फ़्लाइट क्रू की तैनाती और ड्यूटी के नियमों,विमान के रखरखाव और उसकी उड़ान-योग्यता (airworthiness),फ्लाइट डेटा और रिकॉर्ड में पाई गई विसंगतियों,लैंडिंग के दौरान लिए गए ऑपरेशनल फैसलों और नियामक निगरानी की पर्याप्तता को लेकर रोहित पवार द्वारा जताई गई चिंताओं का जिक्र किया।
रोहित पवार ने हादसे को बताया साजिश
एनसीपी सांसद रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि,अजित पवार रोहित पवार ने बार-बार यह आरोप लगाया है अजित पवार को ले जा रहे विमान हादसे के पीछे कोई साजिश हो सकती है।उनका दावा है कि,कोई “बड़ी ताकत” विमान ऑपरेटर कंपनी VSR Ventures Pvt Ltd को बचाने की कोशिश कर रही है।12 मार्च को रोहित पवार ने दिल्ली में लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और अजीत पवार विमान दुर्घटना मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को दोहराया।
विमान में सवार सभी 5 लोगों की हुई मौत
आपको बता दें कि,अजीत पवार की मृत्यु 28 जनवरी की सुबह उस समय हो गई जब उन्हें ले जा रहा Learjet 45 विमान (VT-SSK) पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।विमान रनवे के पास गिर गया जिससे उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में अजित पवार उनके निजी सुरक्षा अधिकारी,एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।वह जिला पंचायत चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।









