Ajit Pawar News: प्रयागराज में हुआ अजित पवार का अस्थि विसर्जन, एनसीपी और भाजपा के नेता रहे उपस्थित

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने नंगे पैर अस्थि कलश लेकर एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा, जिससे मौजूद लोगों की आंखें भावुकता से नम हो गईं।

Ajit Pawar News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रयागराज संगम में पूरे विधि-विधान के साथ प्रवाहित की गईं। उनके बेटे जय पवार ने पिता की अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान पुजारियों ने अनुष्ठान कराए और उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से प्रार्थना की।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र राजनीति में पवार प्ले फिर सक्रिय, शरद पवार के कदमों ने दिए कई संकेत

परिवार और नेताओं की मौजूदगी

Ajit Pawar News
प्रयागराज में हुआ अजित पवार का अस्थि विसर्जन

अस्थि विसर्जन के समय परिवार के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भावुक दिखाई दिए। अजित पवार का परिवार बारामती से चार्टर्ड फ्लाइट द्वारा प्रयागराज पहुंचा। सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर परिवार का आगमन हुआ। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय बेटे जय पवार नंगे पैर अस्थि कलश लेकर आए, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

संगम घाट पर रस्में

एयरपोर्ट से संगम तक परिवार और नेताओं का लंबा काफिला रवाना हुआ। प्रयागराज संगम के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की गई। इस दौरान भाजपा और एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

अस्थि कलश यात्रा का समापन

एनसीपी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी और रविवार को प्रयागराज संगम पर बेटे जय पवार और परिवार की मौजूदगी में इसका समापन हुआ।

विमान हादसे में निधन

गौरतलब है कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन बारामती में हुए विमान हादसे में हुआ था। इस दुर्घटना में चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। 29 जनवरी को अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया गया था। हादसे के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

Maharashtra: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम 5 बजे शपथ

2