Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन ने पूरे राज्य और देश की राजनीति को झकझोर कर रख दिया। उनकी मौत न केवल एक राजनीतिक क्षति है बल्कि उनके समर्थकों और सहयोगियों के लिए भी गहरा आघात साबित हुई। इस हादसे के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं।
Ajit Pawar Death: ‘अजित पवार थे समय के पाबंद और समर्पित नेता’, पृथ्वीराज चव्हाण का श्रद्धांजलि संदेश
ममता बनर्जी ने जताई साजिश की आशंका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश की घटना बेहद चौंकाने वाली और संदेहास्पद है। ममता ने इस घटनाक्रम के पीछे किसी गहरी साजिश की संभावना भी बताई और कहा कि देश में राजनेताओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं। ममता ने आगे कहा, “मुझे दो दिन पहले पता चला था कि किसी नेता ने यह बयान दिया था कि अजित पवार भाजपा छोड़ने वाले थे। और आज वह हादसा हो गया। यह गंभीर विषय है, और हमें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”
Ajit Pawar Death: Maharashtra के Deputy CM का निधन, Baramati Plane Crash में गई NCP चीफ की जान।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
ममता ने स्पष्ट किया कि वह सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में स्वतंत्र जांच की मांग करती हैं। उनका कहना है कि अन्य एजेंसियों पर भरोसा करना संभव नहीं क्योंकि वे पूरी तरह निष्पक्ष नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा, “हमें केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। आज वह विपक्ष में थे, लेकिन कल अपनी पार्टी के असली मार्ग पर लौटने वाले थे।”
अन्य नेताओं ने भी जताई आशंका
ममता बनर्जी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हादसे पर संदेह जताया है।
- लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख, ने भी घटना की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की।
- उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, ने भी इसे संदेहास्पद बताया।
- महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता नितिन राहुथ ने भी इस दुर्घटना के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई।
इस तरह से इस हादसे ने देश की राजनीति में नए सियासी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ajit Pawar Death: बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के साथ किन दो पायलटों ने गवाई जान? जानें
हादसे का विवरण
अजित पवार बुधवार को मुंबई से अपने गृह नगर बारामती के लिए चार जनसभाओं में भाग लेने जा रहे थे। विमान रनवे पर लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोग मारे गए। यह घटना न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए दुखद है, बल्कि महाराष्ट्र की सियासत के लिए भी एक बड़ा झटका है।
महाराष्ट्र की राजनीति पर असर
अजित पवार की मौत से एनसीपी और महायुति गठबंधन में एक खालीपन पैदा हो गया है। उनका प्रशासनिक अनुभव और राजनीतिक सूझ-बूझ पार्टी के लिए महत्वपूर्ण था। उनके असामयिक निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में गहरे शोक और सस्पेंस की स्थिति पैदा कर दी है।
Ajit Pawar Death News: अजित पवार के जाने से शोक में डूबा महाराष्ट्र, भावुक हुए फडणवीस









