Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का दुखद अंत हो गया है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।
Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत पर ममता बनर्जी का दावा, सियासत में मची हलचल
बारामती में कल होगी अंतिम विदाई
अजित पवार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास बारामती में कल सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बारामती, जो अजित दादा की कर्मभूमि रही है, वहां भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों की भीड़ अस्पताल और उनके निवास के बाहर जुट गई। उनके चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी तुरंत अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच चुके हैं। फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,”अजित दादा केवल एक नेता नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े और लोगों के बीच खड़े रहने वाले व्यक्तित्व थे। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।” राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
Ajit Pawar Death: Maharashtra के Deputy CM का निधन, Baramati Plane Crash में गई NCP चीफ की जान।
राष्ट्रीय नेताओं ने भी दी संवेदनाएं
राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस दुखद क्षण पर संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से फोन पर लंबी बातचीत की और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि अजित पवार का निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ा घाटा है। गृह मंत्री ने भी मुख्यमंत्री फडणवीस से संपर्क कर घटना की जानकारी ली।
तीन दिनों का राजकीय शोक
राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
अंतिम यात्रा और राजकीय सम्मान
अजित पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें राज्य और केंद्र के कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अजित पवार का जाना केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा विकास और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा।
Ajit Pawar Death: बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के साथ किन दो पायलटों ने गवाई जान? जानें
महाराष्ट्र और देश में गमगीन माहौल
अजित पवार के निधन की खबर ने महाराष्ट्र और देश की राजनीति को स्तब्ध कर दिया है। उनके समर्थक, परिवार और पार्टी कार्यकर्ता सभी गमगीन हैं। बारामती और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह एक ऐसा क्षण है जो राज्य की राजनीति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।









