Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति का एक युग समाप्त, विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और छह बार उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 28, 2026

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और छह बार राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके अजित पवार का एक दुखद विमान हादसे में निधन हो गया है। इस खबर ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र से दिल्ली तक शोक की लहर, पीएम मोदी और अमित शाह ने CM फडणवीस से की फोन पर बात

राकांपा अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने व्यक्त किया गहरा शोक

Ajit Pawar Death
उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

अजित पवार के असामयिक निधन पर एनसीपी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह इतने आहत हैं कि उनके पास शब्द नहीं हैं। जैसे ही सुबह यह खबर मिली, अजित दादा का परिवार, जो उस समय दिल्ली में था, तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गया। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, पुत्र पार्थ पवार और सांसद सुप्रिया सुले इस कठिन घड़ी में एक साथ बारामती पहुंच रहे हैं।

ब्रज मोहन श्रीवास्तव ने अजित दादा की कार्यशैली को किया याद

एनसीपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रवक्ता ब्रज मोहन श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा कि दादा की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि अभी सोमवार को ही पंचायत चुनाव की रणनीतियों को लेकर उनकी अजित पवार से विस्तृत चर्चा हुई थी। कार्यकर्ताओं के बीच अपनी स्पष्टवादिता के लिए मशहूर अजित दादा केवल उन्हीं कामों के लिए ‘हाँ’ कहते थे, जिन्हें वे वास्तव में पूरा कर सकते थे।

‘पत्थर की लकीर’ थे अजित पवार के वादे और इरादे

ब्रजमोहन श्रीवास्तव के अनुसार, अजित पवार अपने वादों के पक्के नेता थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ऐसी थी कि वे अक्सर सुबह 4 बजे ही फोन कर काम का फीडबैक लेना शुरू कर देते थे। वे 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। महाराष्ट्र के एक सफल वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी थी। उनके द्वारा लिया गया निर्णय प्रशासन में ‘पत्थर की लकीर’ माना जाता था।

दिल्ली स्थित एनसीपी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

Ajit Pawar Death
उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

इस दुखद समाचार के बाद दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित एनसीपी कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहां एक शोक सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जुट रहे हैं। ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने इस विमान दुर्घटना पर गहरा संदेह जताते हुए केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

प्रोफेसर नवीन कुमार ने की सीबीआई जांच की मांग

एनसीपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर नवीन कुमार ने भी इस घटना को महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार जिला परिषद चुनावों के लिए काफी सक्रिय थे और तेजी से चुनावी रैलियां कर रहे थे। ऐसे में अचानक हुए इस हादसे की सीबीआई (CBI) जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अजित पवार के निधन की खबरों पर सस्पेंस, बारामती विमान हादसे से जुड़ा बताया जा रहा मामला