Ajit Agarkar BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पुरुष क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अगरकर के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने और उन्हें अतिरिक्त इनाम देने की तैयारी चल रही है। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने शानदाक प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
SRH vs CSK: IPL 2026 पॉइंट्स टेबल, हैदराबाद की जीत से बदला समीकरण
कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने पर विचार
जानकारी के अनुसार, सूत्रों और मीडिया रिपोर्टस के मुताबित, अजीत अगरकर कॉन्ट्रैन्ट जून 2026 में समाप्त होना है, लेकिन BCCI इसे एक साल और बढ़ाकर जून 2027 तक करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस बारे में अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 के दौरान BCCI के वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे पर अगरकर से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें आगे की योजना से अवगत करा सकते हैं।
टीम इंडिया की सफलता और अगरकर की भूमिका

बताते चलें कि, अजीत अगरकर के चीफ सिलेक्टर बनने के बाद भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन बड़ी ICC ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।
इनमें शामिल हैं:
- 2024 टी20 वर्ल्ड कप
- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी
- 2026 टी20 वर्ल्ड कप
इसके अलावा भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर भी तय किया था, जिससे टीम की निरंतरता और मजबूती साफ दिखाई देती है।
‘सरपंच’ पर कन्फ्यूज़ हुए श्रेयस अय्यर, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए बता गए जीत का फॉर्मूला
BCCI अधिकारी का बयान
एक BCCI अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने सफलतापूर्वक बदलाव का दौर देखा है। उन्होंने कई कठिन फैसले लेने में भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। अधिकारी के अनुसार, बोर्ड का मानना है कि ऐसे प्रदर्शन को देखते हुए अगरकर को पद पर बनाए रखना सही निर्णय होगा।
अजीत अगरकर का अंतरराष्ट्रीय करियर

अजीत अगरकर खुद भी भारतीय क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है।
- टेस्ट क्रिकेट: 26 मैच, 58 विकेट, 571 रन, 1 शतक
- वनडे क्रिकेट: 191 मैच, 288 विकेट, 1269 रन, 3 अर्धशतक
- टी20 इंटरनेशनल: 4 मैच, 3 विकेट
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टेस्ट में 8/160 और वनडे में 6/42 रहा है, जो उनकी गेंदबाजी क्षमता को दर्शाता है।
IPL 2026: चिन्नास्वामी में थमा बेंगलुरु का तूफान, दिल्ली ने रोमांचक मैच में 6 विकेट से दी मात









