एयरटेल का नया 200 रुपये वाला प्लान देगा अनलिमिटेड 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

 भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 200 रुपये है। खासबात तो यह है कि इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 30GB 4G डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में Jiohotstar जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह एक ऐड-ऑन प्लान है। कंपनी के इस प्लान से जियो के 200 रुपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर मिल रहा है। आइये, इसके बारे में जानते हैं। 28 दिन है वैलेडिटी लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी एयरेटल के इस 200 रुपये वाले प्लान की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 200 रुपये है। खासबात तो यह है कि इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 30GB 4G डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में Jiohotstar जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह एक ऐड-ऑन प्लान है। कंपनी के इस प्लान से जियो के 200 रुपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर मिल रहा है। आइये, इसके बारे में जानते हैं।

28 दिन है वैलेडिटी
लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी एयरेटल के इस 200 रुपये वाले प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रहा है, जिसका यूज केवल 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में किया जा सकता है। प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है।

फ्री मिल रहा कई ओटीटी का सब्सक्रिप्शन
    एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के तहत यूजर्स को 149 रुपये की कीमत वाला 28 दिन का JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा, जिससे वे मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar स्पेशल और अन्य सीरीज-मूवी देख सकेंगे।
    इतना ही नहीं, इस पैक में 28 दिनों के लिए Airtel Xstream प्ले प्रीमियम भी दिया जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स को Sony LIV, Lionsgate Play, Aha Premium, Chaupal, SunNXT और अन्य सहित 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।
    30GB मोबाइल डेटा खत्म हो जाने के बाद यूजर को एक MB के लिए 50 पैसे देने होंगे। इस ऐड-ऑन प्लान का मकसद यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान के साथ अधिक डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस देना है। चूंकि यह एड-ऑन प्लान है तो इसका मतलब है कि यूजर्स को इसके लिए एक नॉर्मल प्लान से रिचार्ज करमा जरूरी होगा।

Jio का 200 रुपये का प्लान
बता दें कि जियो का भी एक 200 रुपये का डेटा पैक आता है। इसे ओटीटी पास कहा जाता है। इसमें यूजर्स को 15 OTT के साथ 1000 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म में Jiohotstar, SonyLiv, प्राइम वीडियो, यूट्यूब प्रीमियम, Z5 आदि शामिल है। इसमें भी 28 दिनों के लिए 30GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

2