Airtel Postpaid Plan: Airtel ने बंद किया 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान, जानें अब ग्राहकों के पास कौन से विकल्प

एयरटेल ने बिना किसी बड़े ऐलान के अपना 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान बंद कर दिया है। इस फैसले से हजारों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। आखिर कंपनी ने ऐसा क्यों किया और अब ग्राहकों के लिए कौन-कौन से पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध हैं, जानिए पूरी खबर।

Airtel ने बंद किया 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 18, 2026

Airtel Postpaid Plan: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के अपना 549 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद उन ग्राहकों को परेशानी हो सकती हैं, जो कम कीमत में ज्यादा सुविधाओं वाले प्लान की तलाश में थे। अब यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 549 रुपये वाले प्लान की जगह कंपनी कौन सा विकल्प देगी और क्या नए प्लान में पहले जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी।

West Bengal Politics: TMC छोड़ने के बाद मदन मित्रा का बड़ा दावा, सुवेंदु अधिकारी की तारीफ

549 रुपये वाला प्लान क्यों था खास?

आपको बता दें कि, एयरटेल का 549 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान काफी समय से उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय था, जो किफायती कीमत में ज्यादा फायदे चाहते थे। इस प्लान में यूजर्स को कई सुविधाएं एक साथ मिलती थीं। इसमें देशभर में अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग के साथ-साथ एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा भी शामिल थी। इसके अलावा ग्राहकों को हर दिन 100 SMS और 4G/5G डेटा का लाभ मिलता था।

इस प्लान की सबसे खास बात यह थी कि इसमें यूजर्स को 6 महीने तक Amazon Prime Mobile Edition का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता था। इसी वजह से यह प्लान कई ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता था।

अब एयरटेल के पास कौन से पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हैं?

549 रुपये वाले प्लान के हटने के बाद एयरटेल के पोर्टफोलियो में कुछ अन्य पोस्टपेड विकल्प मौजूद हैं। कंपनी अब ग्राहकों को 449 रुपये और 699 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रही है। हालांकि, दोनों प्लान में मिलने वाले फायदे अलग-अलग हैं। ऐसे में जिन यूजर्स को 549 रुपये वाला प्लान पसंद था, उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से नया प्लान चुनना होगा।

Jio दे रहा है सस्ता पोस्टपेड विकल्प

वहीं, रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को इससे कम कीमत में पोस्टपेड सुविधा उपलब्ध करा रहा है। कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 349 रुपये का है। इस प्लान में ग्राहकों को 30GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल करने के लिए अलग से शुल्क देना पड़ सकता है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

प्लान बंद होने से यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?

एयरटेल के 549 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को बंद करने का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो सीमित बजट में ज्यादा सुविधाएं चाहते थे। अब ऐसे यूजर्स के पास 449 रुपये या 699 रुपये वाले प्लान में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा। हालांकि, ज्यादा सुविधाओं के लिए उन्हें अधिक कीमत वाला प्लान लेना पड़ सकता है।

Kolkata Airport Mosque : कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला

क्या जियो की ओर बढ़ सकते हैं एयरटेल ग्राहक?

549 रुपये वाले प्लान के बंद होने के बाद कुछ यूजर्स दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर रुख कर सकते हैं। खासकर जियो का कम कीमत वाला पोस्टपेड प्लान उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो बजट फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं। हालांकि, ग्राहक अपना नेटवर्क बदलने से पहले दोनों कंपनियों के प्लान, डेटा लिमिट और अतिरिक्त सुविधाओं की तुलना जरूर कर सकते हैं।