Air India Pilot Drunk: कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक पायलट को शराब के नशे में ड्यूटी पर चढ़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Air India Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में आई गड़बड़ी, आनन-फानन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ड्यूटी फ्री स्टोर में पकड़ी गई ‘नशे की उड़ान’
बताते चले कि, यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है, जब एअर इंडिया की वैंकूवर-दिल्ली (वियना के रास्ते) उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान से ठीक पहले पायलट एयरपोर्ट के एक ड्यूटी फ्री स्टोर पर शराब खरीद रहा था। स्टोर के कर्मचारी ने देखा कि पायलट के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही है और वह नशे की हालत में है। कर्मचारी की मुस्तैदी के कारण इसकी सूचना तुरंत कनाडाई सुरक्षा अधिकारियों को दी गई, जिससे एक बड़ा हवाई हादसा टल गया।
कनाडाई अधिकारियों की कार्रवाई
आपको बता दे कि, सूचना मिलते ही कनाडा के हवाई अड्डा अधिकारियों ने पायलट की फिटनेस और शारीरिक स्थिति पर आपत्ति जताई। सुरक्षा अधिकारियों ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और पायलट को ट्रैक करते हुए सीधे एअर इंडिया के विमान तक जा पहुंचे। जांच के दौरान पायलट का व्यवहार संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए फ्लाइट से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई के कारण विमान के परिचालन में भी देरी हुई।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और एअर इंडिया की सख्त जांच
भारत में विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि पायलट को वापस दिल्ली लाया जा चुका है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते संबंधित पायलट को तत्काल प्रभाव से ‘फ्लाइट ड्यूटी’ से निलंबित कर दिया गया है। एयरलाइन सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले में कनाडाई प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
नशे में ड्यूटी और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठते सवाल
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट ने शराब कब और कितनी मात्रा में पी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर अनजाने में शराब के सेवन की दलील को सुरक्षा नियमों के खिलाफ माना जा रहा है। विमानन नियमों के अनुसार, पायलट को उड़ान से कम से कम 12 से 24 घंटे पहले शराब के सेवन की सख्त मनाही होती है। कर्मचारी की सतर्कता ने एअर इंडिया और कनाडा एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक गंभीर संकट से बचा लिया है, लेकिन इस घटना ने क्रू मेंबर्स की मॉनिटरिंग पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।










