Air India Flight Cancellations: एयर इंडिया की 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इजरायल और खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान पर हमलों के बीच एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार, 2 मार्च को यूरोप और खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। विमानन कंपनी ने वैकल्पिक मार्गों (Alternative Routes) का सहारा लिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलें।

Air India Flight Cancellations

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 2, 2026

Air India Flight Cancellations: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद वैश्विक विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कई देशों द्वारा अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) को बंद करने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एअर इंडिया ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के लिए अपने रूट बदल दिए हैं और सोमवार (2 मार्च) के लिए कई महत्वपूर्ण उड़ानें निरस्त कर दी हैं।

महंगाई भत्ते को बेसिक में जोड़ने की मांग तेज, कर्मचारियों ने सरकार को लिखा पत्र

अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध

बताते चले कि, ईरान और पड़ोसी देशों में जारी सैन्य संघर्ष के कारण एअर इंडिया ने अपने परिचालन में बड़े बदलाव किए हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वह वेस्ट एशिया में उपलब्ध सुरक्षित एयरस्पेस का उपयोग करते हुए नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के लिए वैकल्पिक मार्गों (Alternate Routes) का सहारा ले रही है। हालांकि, रूट बदलने से यात्रा का समय और ईंधन की खपत बढ़ गई है, जिससे एयरलाइंस पर आर्थिक दबाव भी बढ़ा है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई देशों ने अपने आसमान को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित कर दिया है।

सोमवार को यूरोप और खाड़ी देशों की उड़ानें निलंबित

आपको बता दे कि, विमानन कंपनी ने आधिकारिक जानकारी दी है कि आज सोमवार, 2 मार्च को यूरोप के प्रमुख शहरों के लिए छह महत्वपूर्ण उड़ानें रद्द (Flight Cancellations) रहेंगी। इससे पहले रविवार को भी कंपनी ने 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निरस्त किया था। विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, इजरायल और कतर जाने और वहां से आने वाली सभी उड़ानें आज रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेंगी। अमृतसर-बर्मिंघम, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-कोपेनहेगन जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री इस फैसले से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

इंडिगो और एअर इंडिया द्वारा स्थिति की निगरानी

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर स्थिति को लेकर बयान जारी किया है। इंडिगो ने कहा है कि मिडिल ईस्ट के हालातों पर उनकी टीम ‘डीप मॉनिटरिंग’ कर रही है। एअर इंडिया ने भी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि वे क्षेत्र की परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। दोनों एयरलाइंस ने सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है और कहा है कि हर फैसला यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

यात्रियों के लिए रिफंड, री-बुकिंग और हेल्पलाइन सुविधा

फ्लाइट्स रद्द होने के कारण परेशान यात्रियों की सहायता के लिए एअर इंडिया ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पल-पल की अपडेट भेजी जा रही है। कंपनी यात्रियों को मुफ्त री-बुकिंग (Re-booking) और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की सुविधा भी प्रदान कर रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें या 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें।

Maharashtra: अजित पवार के बेटे का छलका दर्द, पायलट के सोते हुए वीडियो ने मचाया हड़कंप, जय पवार ने की गिरफ्तारी की मांग